आज के डबल डेकर मुकाबले में यूपी योद्धा में बंगाल वॉरियर्स और तमिल थलाइवास में बंगलुरु बुल्स, जाने कौन किस पर भारी?

प्रो कबड्डी लीग: PKL में आज के दिन दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये दोनों मुकाबले रोमांचक होगे क्योंकि चारों टीमें मजबूत स्थिति में हैं।

पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स

यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स

प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें मजबूत हैं। यूपी योद्धा ने ने अभी तक खेले 5 मुकाबले में 2 मैच में जीत मिली जिससे उसके 4 पॉइंट है और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। वही दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स ने अभी तक खेले 5 मैच में केवल 1 ही मुकाबला जीत हासिल कर पाई है और उसके 2 पॉइंट हैं।

यूपी योद्धा –

प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा का अभी तक का प्रदर्शन मिला जुला रहा हैं। यूपी योद्धा की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं जो टीम के महत्वपूर्ण डिफेंडर हैं। टीम में रेडर की भूमिका में गुमान सिंह , भवानी राजपूत और गगन गौड़ा के रूप में बेहतरीन रेडर हैं। जो किसी भी टीम के डिफेंस को धराशाई कर सकते हैं। सुमित सागवान के सहयोगी डिफेंडर आशु सिंह है जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। सीजन 12 में अच्छा करना है तो बेहतरीन खेल खेलना होगा।

यूपी योद्धा का स्क्वॉड –

  1. सुमित सागवान (कप्तान)
  2. आशु सिंह
  3. भवानी राजपूत
  4. गुमान सिंह
  5. गगन गौड़ा
  6. शिवम चौधरी
  7. हितेश

बंगाल वॉरियर्स –

प्रो कबड्डी लीग में अभी तक बंगाल वॉरियर्स का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा हैं। टीम को अच्छा करना है तो पूरी टीम को बेहतरीन खेल खेलना होगा। टीम में रेडर धाकड़ देवांक दलाल ही अच्छा खेल रहे हैं बाकी कोई खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं खेल रहा। टीम का डिफेंस पूरी तरह फ्लॉप रहा हैं। टीम में डिफेंडर अंकित और संदीप आजाद सैनी को अच्छा खेल दिखाना होगा। देवांक दलाल के सहयोगी रेडर पुनीत कुमार और ली जंग कुन को सहयोग देना होगा।

बंगाल वॉरियर्स का स्क्वॉड –

  1. देवांक दलाल (कप्तान)
  2. पुनीत कुमार
  3. अंकित
  4. ली जंग कुन
  5. हरेंद्र
  6. संदीप आजाद सैनी
  7. विश्वास स

दुसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम बंगलुरु बुल्स

तमिल थलाइवास बनाम बंगलुरु बुल्स

प्रो कबड्डी लीग में आज दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास बनाम बंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें जीत की पटरी पर सवार हैं। तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 4 मैच में 2 जीत 2 हार के साथ 4 पॉइंट लेकर आठवें नंबर पर हैं। वही दूसरी ओर बंगलुरु बुल्स ने अभी तक खेले 7 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर चौथे नम्बर पर हैं। ये दोनों टीमें चाहेगी कि जीत की पटरी को बरकरार रखे।

तमिल थलाइवास –

प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवास ने अभी तक का प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा हैं। टीम ने कप्तान पवन सेहरावत को रिलीज कर दिया है किसी कारणवश से। अब टीम की कप्तानी अर्जुन देशवाल कर रहे हैं। टीम ने महत्वपूर्ण रेडर नरेंदर कंडोला को अब पवन सेहरावत की जगह खिलाने लगी हैं। टीम ने डिफेंडर हिमांशु , आशीष और रोनक ने अच्छा खेल दिखाया है। इस मुकाबले में भी अपने प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

तमिल थलाइवास का स्क्वॉड –

  1. अर्जुन देशवाल (कप्तान)
  2. नरेंदर कडोला
  3. हिमांशु
  4. रोनक
  5. आशीष
  6. सुरेश जाधव
  7. नीतेश कुमार

बेंगलुरु बुल्स –

प्रो कबड्डी लीग में बंगलुरु बुल्स ने अभी तक अच्छा खेल दिखाया है। अपने लगातार 4 मुकाबले जीत कर टीम चौथे नम्बर पर पहुंच गई हैं। टीम के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गणेश ने पिछले मुकाबले में लॉस्ट रेड में अपनी टीम को जीत दिलाई थी। टीम के प्रमुख डिफेंडर योगेश दहिया हैं जो टीम के कप्तान भी हैं।

बंगलुरु बुल्स का स्क्वॉड –

  1. योगेश दहिया (कप्तान)
  2. अलीरेजा मीरजाईन
  3. गणेश बी
  4. आकाश शिंदे
  5. दीपक शंकर
  6. पंकज
  7. साहिल राने

Leave a Comment