एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान , बाबर – रिजवान को नही मिली जगह , सलमान अली आगा होगे कप्तान

एशिया कप 2025: पाकिस्तान की टीम का एलान हो चुका है आगामी ट्राई सीरीज और एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया। यूएई मे ट्राई सीरीज 29 अगस्त से 7 सितम्बर तक चलेगी फिर इसके बाद एशिया कप 9 सितम्बर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। सलमान अली आगा टीम की अगुआई करेगे वही अनुभवी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की मैच के दौरान फोटो

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को यानी 17 अगस्त को ट्राई सीरीज और एशिया कप के लिए अपने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गौर तलब ये है कि प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नही मिली है। सलमान अली आगा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है जो टीम ट्राई सीरीज मे होगी वही टीम एशिया कप मे होगी मतलब एशिया कप में बाबर -रिजवान के बिना ही खेलेगी।

बता दे कि एशिया कप से पहले ट्राई सीरीज भी खेलना है जिसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी जिसमें मेजबान यूएई के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम हिस्सा ले रही है। जिसमें ग्रीन टीम को अपनी तैयारी को और पुख्ता करने का मौका मिलेगा।

सलमान अली आगा को टीम का कप्तान बनाया गया है पाकिस्तान ने अपने युवा बिग्रेड पर भरोसा जताया है, युवा विकेटकीपर बल्लेबाल मोहम्मद हैरिस पर बहुत ज्यादा भरोसा किया क्योंकि किसी दूसरे विकेटकीपर को टीम मे भी जगह नही दी गई। टीम में सीनियर खिलाड़ियों को भी जगह मिली है फखर जमान की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वापसी हुई है वही शाहीन शाह और हैरिस रऊफ को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा सैम अय्यूब, हुसैन तलत और खुशदिल शाह जैसे युवाओं को भी मौका दिया गया है। ये सभी पीसीएल में बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा हुआ है। चयनकर्ताओं ने हसन नवाज, सलमान मिर्जा और सूफियान मुकीम पर भी भरोसा जताया है। 31 वर्षीय सलमान मिर्जा को हाल मे हुई बांग्लादेश सीरीज पर प्रभावशाली प्रदर्शन पर बरकरार रखा है।

चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अजीब सेलिब्रेशन वाले अबरार अहमद, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद नवाज , हसन अली, साहिबजादा फरमान भी स्क्वॉड मे शामिल है।

एशिया कप 2025 मे पाकिस्तान के लीग मैच

12 सितम्बर – ओमान बनाम पाकिस्तान – दुबई

14 सितम्बर – भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई

17 सितम्बर – यूएई बनाम पाकिस्तान – दुबई

पाकिस्तान चैंपियन दो बार

अभी तक मे एशिया कप का आयोजन 15 बार हो चुका है लेकिन पाकिस्तान टीम केवल 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर पाई है। पहली बार साल 2000 मे मोइन खान की कप्तानी मे खिताब अपने नाम किया था फिर साल 2012 मे मिस्बाह उल हक की कप्तानी मे इतिहास दोहराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आज तक इस टूर्नामेंट को अपने नाम नही कर पाई इस बार युवा टीम को पूरी ताकत के साथ एशिया कप को अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

17 सदस्यीय स्क्वॉड –

सलमान अली आगा (कप्तान) , मोहम्मद हैरिस ( विकेटकीपर) , फखर जमान , सैम अय्यूब , हसन नवाज , साहिबजादा फरमान , खुशदिल शाह , हुसैन तलत , फहीम अशरफ , मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह, हरीश रऊफ, हसन अली , अबरार अहमद , मोहम्मद वसीम जूनियर , सलमान मिर्जा , सूफियान मुकीम

Leave a Comment