इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 Auction : आईपीएल 2026 के लिए कल यानी 15 दिसम्बर को मिनी ऑक्शन होने वाला हैं जिसमें सभी टीमें अपने बचे हुए स्लॉट को पूरा करेंगी। BCCI ने पहले से ही खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर दिया हैं जिसमें 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी जिसमें 10 टीमों में कुल स्लॉट्स 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। जिनमें कुल खर्च सीमा 237.55 करोड़ रुपए रखी गई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स का पर्स सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपए का हैं। आगे हम इस ब्लॉग पोस्ट में जानेंगे कि इस मिनी ऑक्शन में कौन से 5 खिलाड़ी हैं जिनके ऊपर फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा पैसा लुटा सकती हैं
वे पांच खिलाड़ी जिनके ऊपर लग सकती हैं सबसे बड़ी बोली –
1. कैमरन ग्रीन -:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19 वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन सजने वाला हैं जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि इस मिनी ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली किसी पर लग सकती हैं तो वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता हैं। वे पिछले कुछ सीरीज में बेहतरीन फॉर्म में भी चल रहे हैं जिससे उन्हें सीधा फायदा आईपीएल के मिनी ऑक्शन में देखने को मिल सकता हैं। पिछले दो सीजन में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर RCB और मुंबई इंडियन MI ने अच्छा खासा पैसा दिया भी हैं।
2. रवि बिश्नोई -:
इस लिस्ट में जो दूसरे खिलाड़ी आते हैं वह हैं भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई जो इस मिनी ऑक्शन में पैसा लुटाया जा सकता हैं। बिश्नोई एक शानदार लेग स्पिन करते हैं जो इस मिनी ऑक्शन में कुछ टीम को खास जरूरत है चेन्नई सुपर किंग्स को जडेजा – अश्विन का रिप्लेस चाहिए जिससे इनके ऊपर बोली लगा कर नूर अहमद के साथ एक क्वालिटी स्पिनर जोड़ना चाहेगी। बात करे सनराइजर्स हैदराबाद को तो बहुत ही जरूरत है क्योंकि उनके पास कोई खास स्पिनर नहीं हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स भी इनके ऊपर बोली लगा सकती हैं। जिससे यह भारतीयों में सबसे महंगे खिलाड़ी हो सकते हैं।
3. वेंकटेश अय्यर -:
IPL ऑक्शन 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी के लिस्ट में तीसरे नम्बर पर भारत के ही ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर हो सकते हैं। ये खिलाड़ी भी प्रतिभावान हैं जो बैटिंग लाइनअप में ऊपर आकर बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ – साथ गेंदबाजी भी कर लेता हैं। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इनको 23.75 करोड़ रुपए की बोली लगाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया था लेकिन प्रदर्शन बेहतरीन न होने के कारण इस सीजन के लिए टीम से रिलीज कर दिया हैं जो इस सीजन में भी काबिलियत के दम पर अन्य टीमें पैसा लुटा सकती हैं।
4. लियाम लिविंग्स्टोन -:
IPL 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नम्बर पर हम इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंग्स्टोन हो सकते हैं। लियाम लिविंग्स्टोन दुनिया के कई लीग में अपना लोहा मनवा चुके हैं। यह खिलाड़ी निचलेक्रम में आकर किसी भी गेंदबाजी के सामने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकता हैं। लियाम लिविंग्स्टोन जरूरत पड़ने पर टीम के लिए गेंदबाजी भी कर सकते हैं। कई फ्रेंचाइजी इन पर अंधा पैसा लुटा सकती हैं। यह खिलाड़ी अपने सबसे लम्बे छक्के के लिए जाना जाता हैं।
5. डेविड मिलर -:
IPL 2026 में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवे नम्बर पर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर हो सकते हैं जो निचले क्रम में आकर तेजतर्राट बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यह खिलाड़ी IPL में ही कई टीम से खेल चुके हैं और अपने दम पर ही कई फ्रेंचाइजी को मैच भी जीता चुके हैं। इस खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस ने रिलीज किया हैं इस प्लेयर के ऊपर कई फ्रेंचाइजी पैसा बरसा सकती हैं यह खिलाड़ी लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी करता हैं जो इनको फायदा पहुंचा सकता हैं।