Afghanistan vs Pakistan: ट्राई सीरीज में अफगान टीम का बदला

Afghanistan vs Pakistan: आज T-20 ट्राई सीरीज का चौथा मैच अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह सीरीज एशिया कप के पहले बहुत महत्वपूर्ण है।जब दोनों ही एशिया की चिरप्रतिद्वंदी टीमें आमने सामने थी तो रोमांच तो होना ही था वही हुआ भी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए जवाब में पाकिस्तान ने 151 रन ही बना सकी और मैच 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Afghanistan vs Pakistan

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया किया शुरुआत बेहद खराब रही जब टीम के विस्फोटक ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज 8 रन के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे तो सैम अय्यूब ने उन्हें चलता कर अफगानिस्तान को बड़ा झटका दिया।

अटल और जादरान ने जड़ी फिफ्टी

Afghanistan vs Pakistan: पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद अटल और जादरान ने मिलकर पारी को संभाला। हालांकि बैटिंग पावरप्ले में अफगानिस्तान को खामोश रखा 6 ओवर में 34 रन ही बना पाई। इसके बाद दोनों बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाया पहले अटल ने 37 गेंद पर अर्धशतक लगाया और अपने करियर की दूसरी फिफ्टी जड़ी। वे 45 गेंद पर 64 रन बनाकर 16 वे ओवर में पवेलियन लौटे उन्होंने ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े।

इसके बाद जादरान ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया उन्होंने ने अपनी फिफ्टी 37 गेंद पर अर्धशतक लगाया। अटल और जादरान ने दोनों मिलकर 80 गेंदों पर 113 रन की साझेदारी की। जादरान जब 45 गेंद 65 रन के निजी स्कोर पर फहीम अशरफ ने उन्हें चलता किया।

इसके बाद अफगानिस्तान के जल्दी विकेट गिरे अजमतउल्लाह उमरजई ने सिर्फ 4 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 6 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान ने जैसे तैसे 20 ओवर में 169 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए।

पाकिस्तान की गेंदबाज ज्यादा कुछ नही कर पाए सिर्फ फहीम अशरफ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए और सैम अय्यूब ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप

Afghanistan vs Pakistan: 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। सैम अय्यूब पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार हुए फजलक फारूकी ने उन्हें चलता किया। इसके बाद पाकिस्तान ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाए और 6 ओवर में 52 रन जोड़ दिए। हालांकि अफगानिस्तान ने पावरप्ले के बाद वापसी की। फखर जमान को 25 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद नबी ने चलता किया और साहिबजादा फरमान को 18 रन के स्कोर पर फजलक फारूकी ने बोल्ड कर वापस पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद बैटिंग के लिए पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ज्यादा कुछ खास नही कर पाए 20 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। देखते ही देखते पाकिस्तान का स्कोर 10.1 ओवर में 75 /5 हो गया।

पाकिस्तान के लिए मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाया। हसन नवाज 9 रन , मोहम्मद नवाज 12 रन और मोहम्मद हैरिस 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। आखिरी विकेट के लिए हारिस रऊफ और सुफियान मुकीम ने जरुर 18 गेंद पर 40 रन जोड़े जिसमें हारिस रऊफ ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाए 4 छक्के की मदद से लेकिन यह पारी भी पाकिस्तान को जीत नहीं दिला सकी।

अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी

Afghanistan vs Pakistan: अफगानिस्तान की तरफ से शानदार गेंदबाजी की गई। फजलक फारूकी, राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद ने सभी ने 2-2 विकेट लिए।

इस तरह अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 18 रन से हराया। मैन ऑफ द का पुरस्कार इब्राहिम जादरान को मिला।

Leave a Comment