Asia Cup 2025 India squad: जाने भारतीय टीम और एशिया कप का शेड्यूल एक क्लिक में

Asia Cup 2025 India squad: एशिया कप शुरू होने में कुछ ही समय बचा हैं। इसकी शुरूआत 9 सितम्बर से होने वाली है लेकिन भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितम्बर को खेलेगी। एशिया की सभी टीमों की तैयारी जोरो पर है। एशिया कप एशिया की टॉप 8 टीमों के बीच खेला जाता हैं। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को एशिया की सबसे मजबूत टीमों में एक माना जाता हैं।

एशिया कप का इतिहास बहुत पुराना है इसकी शुरूआत 1984 में हुई थी। यह टूर्नामेंट 2 वर्ष में एक बार खेला जाता हैं। यह 2 फॉर्मेट में खेला जाता हैं कभी T-20 या तो कभी वन डे में लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट अगले वर्ष होने वाले T-20 वर्ल्डकप के मद्देनजर T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

कौन कितने बार जीता एशिया कप –

• भारतीय टीम अभी तक 8 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम कर चुकी हैं जो रिकॉर्ड हैं किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बार का।

• श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 6 बार अपने नाम कर चुका है। जो भारतीय टीम के बाद सबसे ज्यादा हैं।

• पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट को 2 बार अपने नाम कर चुका हैं।

भारतीय टीम का एशिया कप के लिए स्क्वॉड –

Asia Cup 2025 India squad: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका हैं। भारतीय टीम की अगुवाई का जिम्मेदारी सूर्य कुमार यादव के कंधों में हैं वही टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं। टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी T-20 के नम्बर वन बैट्समैन अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पास हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह को रखा गया हैं। टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल हैं जो टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। टीम में बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवती और कुलदीप यादव हैं जो अपनी स्पिन से किसी भी टीम की बल्लेबाजी को धराशाई कर सकते हैं। वही तेज गेंदबाज के रूप मे जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा हैं।

स्क्वॉड – सूर्य कुमार यादव (कप्तान) , शुभमन गिल ( उपकप्तान) , अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन , तिलक वर्मा , शिवम दुबे , रिंकू सिंह , हार्दिक पांड्या , अक्षर पटेल , जितेश शर्मा , कुलदीप यादव , वरुण चक्रवती , जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा

स्टैंडबाय खिलाड़ी- प्रसिद्ध कृष्णा , वाशिंगटन सुंदर , ध्रुव जुरेल , रियान पराग , यशस्वी जायसवाल

हेड कोच- गौतम गंभीर

भारतीय टीम के किस खिलाड़ी पर रहेगी निगाहे –

Asia Cup 2025 India squad:

  1. सूर्य कुमार यादव – एशिया कप में किसी भारतीय खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा निगाहें रहेगी वह है भारत के कप्तान हैं। कप्तान साहब को बल्ले से धमाल तो करना ही होगा साथ में एशिया कप को भी अपने देश के नाम करना होगा।
  2. अभिषेक शर्मा – वर्तमान में यह बल्लेबाज T-20 का नम्बर वन बैट्समैन है। अभिषेक शर्मा बल्लेबाज भारतीय बल्लेबाजी की महत्वपूर्ण कड़ी है इनको भारतीय टीम को शानदार शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
  3. शुभमन गिल – इनको T-20 में इस बार उपकप्तान बनाया गया हैं जिससे इनकी जिम्मेदारी टीम के प्रति बढ़ जाती हैं। इनको भारतीय टीम किस नम्बर पर खेलने का मौका देती हैं।
  4. जसप्रीत बुमराह – दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज में से एक है। यदि यह गेंदबाज पूरा टूर्नामेंट खेलता हैं तो भारतीय टीम के लिए अच्छा होगा।

एशिया कप में भारतीय टीम की शुरुआत –

Asia Cup 2025 india squad: एशिया कप की शुरुआत तो 9 सितम्बर से हो जाएगी जिसकी मेजबानी यूएई कर रहा है। लेकिन भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितम्बर को यूएई के साथ , अगला मैच 14 सितम्बर को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान टीम से खेलेगा। इसके बाद लीग स्टेज का आखरी मुकाबला ओमान से होगा

भारत का शेड्यूल –

Asia Cup 2025 India squad

• भारत बनाम यूएई , 10 सितम्बर

• भारत बनाम पाकिस्तान , 14 सितम्बर

• भारत बनाम ओमान , 19 सितम्बर

एशिया कप 2025 शेड्यूल-

  • 9 सितंबर: अफगानिस्‍तान बनाम हांगकांग
  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
  • 11 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम हांगकांग
  • 12 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम ओमान
  • 13 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्‍तान
  • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
  • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
  • 16 सितंबर: बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान
  • 17 सितंबर: पाकिस्‍तान बनाम यूएई
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्‍तान
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान

Leave a Comment