Today kabaddi match: PKL 2025 के दो महामुकाबले

Today kabaddi match: प्रो कबड्डी लीग (PKL) में आज भी 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि पहले मैच में आशू मलिक का सामना देवांक दलाल के साथ होगा जो इस सीजन के टॉप रेडर है। वही दूसरे मुकाबले में बेहतरीन डिफेंडर मोहम्मद रजा शादलु का सीधी टक्कर नितिन धनखड़ से है।

पहला मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम बंगाल वॉरियर्स

Today kabaddi match

Today kabaddi match: PKL में आज पहला मुकाबला दबंग दिल्ली vs बंगाल वॉरियर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें सितारों से सजी टीमें हैं। दबंग दिल्ली अपने 3 मुकाबले खेले हैं जो तीनों जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं वही बंगाल वॉरियर्स भी 3 मुकाबले खेले हैं जो अपना पहला मुकाबला जीता था अगले दोनों मुकाबले हार गई थी।

दबंग दिल्ली –

Today kabaddi match: स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम दबंग दिल्ली इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल को टॉप करना चाहेगी। दबंग दिल्ली के पास लीजेंड आशु मलिक के रूप में बड़ा रेडर मौजूद है जो बेहतरीन फॉर्म में भी हैं वह 3 मैच में 45 पॉइंट लिए हैं। टीम के पास बेहतरीन डिफेंडर फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल के रूप में हैं। दबंग दिल्ली अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी और इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान में पहुंचना चाहेगी।

दबंग दिल्ली स्क्वॉड –

आशु मलिक (कप्तान) , नीरज नरवाल , अजिंक्य पवार , अनुराग कुमार , सौरभ नांदल , फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह

बंगाल वॉरियर्स –

Today kabaddi match: बंगाल वॉरियर्स अपना पहला मुकाबला जीतकर प्रो कबड्डी लीग में बढ़िया शुरुआत की थी लेकिन अगले दोनों मुकाबले वे हार गई। बंगाल वॉरियर्स के पास 3 मैच में 2 पॉइंट हैं। बंगाल वॉरियर्स के पास देवांक दलाल के रूप में स्टार रेडर है जो PKL 11 के टॉप रेडर था और इस सीजन में भी वे 51 पॉइंट के साथ अभी भी टॉप रेडर है। टीम के साथी रेडर मनप्रीत और पुनीत कुमार को भी अच्छा खेलना होगा। डिफेंस में भी नितेश कुमार और मनजीत चौधरी को भी अच्छा खेलना होगा जिससे टीम को जीत दिलाई जा सके।

बंगाल वॉरियर्स का स्क्वॉड –

देवांक दलाल (कप्तान) , मनप्रीत , पुनीत कुमार , नितेश कुमार , मनजीत चौधरी , मयूर कदम , अंकित

दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स

Today kabaddi match

Today kabaddi match: आज का दूसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। गुजरात जॉइंट्स अपने पहले दोनों मुकाबले हार गई थी लेकिन पिछला मुकाबला तमिल थलाइवास को हराकर जरूर मनोबल बढ़ा होगा गुजरात जॉइंट्स के 3 मैच में 2 पॉइंट हैं। वही दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स भी मजबूत टीमों में से एक हैं। इस टीम के भी 3 मैच में 2 पॉइंट हैं।

गुजरात जॉइंट्स –

Today kabaddi match: दुनिया के बेहतरीन डिफेंडर में से एक मोहम्मद रजा शादलु के पास इस टीम की कमान है। इस टीम के पास डिफेंडर तो अच्छे हैं लेकिन रेडर की कमी खल रही हैं। नितिन पनवार भी डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मुकाबले में मिली जीत को आगे बढ़ाना चाहेगी।

गुजरात जॉइंट्स का स्क्वॉड –

मोहम्मद रजा शादलु (कप्तान) , नितिन पनवार , राकेश , श्रीधर आनन्द कदम , हिमांशु , लकी शर्मा

जयपुर पिंक पैंथर्स –

Today kabaddi match: जयपुर पिंक पैंथर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन एक थोड़ी सी गलती से अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं जो इस मैच में सुधारना चाहेगी। टीम के पास नितिन कुमार और साहिल सेतपाल के रूप में बेहतरीन रेडर हैं। रेजा मिर्बागेरी और नितिन रावल के ऊपर डिफेंस की जिम्मेदारी होगी।

जयपुर पिंक पैंथर्स का स्क्वॉड –

नितिन रावल (कप्तान) , नितिन कुमार , साहिल सेतपाल , रिजा मीरबघेरी , आर्यन कुमार , दीपांशु खत्री , रोनक सिंह

Leave a Comment