India vs UAE : एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। आज दूसरा दिन है जिसमे भारत और यूएई आमने सामने हैं। यह मुकाबला रात 8 बजे से दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम यूएई में खेला जाएगा। डिफेंडिग चैंपियन भारत इस मैच को जीतकर जोरदार शुरुआत करना चाहेगा। भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव हैं वही यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम है।
India vs UAE का मैच आज

India vs UAE : एशिया कप का आज दूसरा दिन है जिसमे आज यानी 10 सितम्बर को भारत बनाम यूएई के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा यानी आधे घंटे पूर्व 7:30 बजे टॉस होगा। दोनों टीमें अपना एशिया कप में आगाज करने उतरेगी। भारत और यूएई दोनों ही ग्रुप A में रखा गया हैं।
भारत –
India vs UAE : भारतीय टीम का इतिहास एशिया कप में बहुत पुराना है। भारतीय टीम अभी तक एशिया कप को 8 बार अपने नाम खिताब कर चुकी हैं। जो सबसे ज्यादा हैं बार का रिकॉर्ड हैं। इस बार जब एशिया कप की शुरुआत करने उतरेगी तो उसे ज्यादा मोमेंटम मिलने वाला है क्योंकि वह डिफेंडिंग चैंपियन है। इस बार भी एशिया कप की सबसे ज्यादा प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। एशिया की सबसे मजबूत टीम है।
भारत टीम में किसे मिलेगी जगह?
India vs UAE : एशिया कप के लिए भारतीय टीम को बहुत सोच समझ के चुना गया हैं क्योंकि आने वाले वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम का चयन हुआ है। भारतीय टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के कंधों में हैं वही उपकप्तान का जिम्मा पहली बार शुभमन गिल को बनाया गया हैं। शुभमन गिल के भारतीय टीम के वापसी से टीम का स्क्वॉड बदल जाएगा क्योंकि गिल ओपनिंग बल्लेबाज है उन्हें टीम कहा खिलाना पसंद करेगी।
भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी T-20 के नम्बर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल कर सकते हैं। तीसरे नम्बर पर तिलक वर्मा खेलते हैं वही चौथे नम्बर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव खेलते हैं। पांचवें नम्बर पर शिवम दुबे छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलेंगे। सात नम्बर पर अक्षर पटेल खेलने उतरेंगे। इसके बाद 2 स्पिनर वरुण चक्रवती और कुलदीप यादव होगे फिर 2 फास्टर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे।
स्क्वॉड –
- सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उपकप्तान)
- तिलक वर्मा
- अभिषेक शर्मा
- शिवम दुबे
- हार्दिक पांड्या
- अक्षर पटेल
- कुलदीप यादव
- वरुण चक्रवती
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- हर्षित राणा
- संजू सैमसन
- जितेश शर्मा
- रिंकू सिंह
यूएई –
India vs UAE : एशिया कप के हिसाब से संयुक्त अरब अमीरात अभी नई नवेली टीम है। उसको अच्छा प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को खुश करना होगा। यूएई अपने होम ग्राउंड में मैच खेलने उतरेगी। यूएई अभी तक एशिया कप नही जीत पाई है। यूएई की कप्तानी मोहम्मद वसीम कर रहे है जो बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं।
स्क्वॉड –
- मोहम्मद वसीम (कप्तान)
- अली हसन अशरफु
- राहुल चोपड़ा
- आसिफ खान
- मोहम्मद फारूक
- हर्षित कौशिक
- मोहम्मद जोहेब
- हैदर अली
- जुनैद सिद्दीकी
- रोहद खान
- मोहम्मद जवादुल्लाह
- मतीउल्लाह खान
- सिमरनजीत सिंह
- आर्यांश शर्मा
- सगीर खान
भारत और यूएई का हेड टू हेड
India vs UAE : भारत और यूएई का T- 20 में सिर्फ एक बार आमना सामना हुआ है जिसमे भारत को जीत मिली थी वह साल था 2016 का जिसमे यूएई पहले बल्लेबाजी करते हुए 81/9 रन ही बना सकी थी जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 11 वे ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है।
दुबई की पिच
India vs UAE : दुबई क्रिकेट स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह बल्लेबाजी कर विपक्षी टीम को बड़ा लक्ष्य देना चाहेगी। यदि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो यूएई के गेंदबाजों की आफत आना तय है।