UAE vs India : एशिया कप का आगाज हो चुका हैं आज दूसरा दिन थी जिसमे मेजबान यूएई बनाम भारत का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को भारत ने यूएई को एकतरफा मात दी। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी
UAE vs India : भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूएई की शुरुआत अच्छी रही एक समय लग रहा था कि भारत का पहले गेंदबाजी करना गलत न हो जाए तभी जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर में आलीशान अशरफु को एक बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड मारकर चलता किया इस तरह भारत को 26 रन के स्कोर पर पहली सफलता दिलाई। आलिशान अशरफु 22 रन ही बना पाए।
भारत को दूसरी सफलता मिलने में ज्यादा देर नही लगी पांचवे ओवर में गेंदबाजी करने आए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती ने मोहम्मद जोहैब को चलता कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। इस तरह यूएई का पावरप्ले में स्कोर 41/2 हो गया। यूएई का जब आठवें ओवर कुलदीप यादव ने तीसरा विकेट गिराया फिर यूएई की टीम नहीं उभर पाई और उसी ओवर में यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम को भी 19 के निजी स्कोर पर चलता कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। फिर लगातार विकटों से यूएई नहीं उभर पाई और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं कर पाया। इस तरह यूएई की टीम ने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई सिर्फ 13.1 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारत के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
UAE vs India: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। भारत की तरफ से चाइनामैन कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। शिवम दुबे ने भी बखूबी साथ दिया उन्होंने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए और शेष गेंदबाज जसप्रीत बुमराह , वरुण चक्रवती और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
भारत की तूफानी बल्लेबाजी
UAE vs India : यूएई के द्वारा 57 रन के कम स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने जोरदार शुरुआत की। भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने तो पहली गेंद से ही अपना इरादा बता दिया हैदर अली की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। दूसरे ओपनर शुभमन गिल कहा शांत रहने वाले है दूसरे ओवर में उन्होंने भी चौका और छक्का लगा दिया। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर 30 रन बनाकर गेंद को बावंड्री पार भेजने के चक्कर में जुनैद सिद्दीकी की गेंद पर हैदर अली को कैच थमा बैठे तब तक भारत का स्कोर 48 रन हो गया था जीत की दहलीज पर खड़ी टीम में जब कप्तान सूर्य कुमार यादव बल्लेबाजी करने आए तो पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया और अगले ओवर में शुभमन गिल ने चौका लगा कर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। शुभमन गिल ने 20 रन और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 7 रन का योगदान दिया।
इस तरह भारत ने यह मुकाबला केवल 27 गेंद पर जीत लिया। एशिया कप में शानदार आगाज किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड कुलदीप यादव को मिला।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत द्वारा सबसे तेज़ लक्ष्य का पीछा (ओवरों के हिसाब से)
UAE vs India: टीम इंडिया की पुरुष टीम ने यूएई के खिलाफ मिले 58 रन के लक्ष्य को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की तेज पारियों के दम पर सिर्फ 4.3 ओवर यानी सिर्फ 27 गेंदों में हासिल कर लिया, जो कि टीम इंडिया की टी20 इतिहास में ओवरों के हिसाब से सबसे तेज जीत है।
- 4.3 ओवर बनाम यूएई, आज (IND vs UAE)
- 6.3 ओवर बनाम SCO, दुबई 2021
- 9.2 ओवर बनाम BAN, हांग्जो 2023