england vs south africa : 2nd T-20 में साल्ट और बटलर की मार से उड़ा अफ्रीका

England vs South Africa

England vs South Africa: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका सीरीज का दूसरा T-20 मुकाबला खेला गया जिसमें इंग्लैंड टीम ने 304 रन बनाए जवाब में अफ्रीकी टीम 158 रन पर सिमट गई । इंग्लैंड टीम ने 146 रनो से जीत कर इतिहास रच दिया।

England vs South Africa: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का दूसरा T-20 मुकाबला मैनचेस्टर इंग्लैंड में खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो फिल साल्ट और जोश बटलर ने गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 304 रन विशाल लक्ष्य रखा जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका टीम 158 रन पर ढेर हो गई और मैच 146 रन से हार गई।

इंग्लैंड टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी

England vs South Africa : साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उल्टा साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने जोरदार शुरुआत की फिल साल्ट और जोश बटलर ने पहले ओवर से अपना इरादा साफ दिखा दिया। फर्स्ट पावरप्ले में स्कोर 6 ओवर में 100 रन मार दिए बिना किसी विकेट के नुकसान पर। देखते ही देखते फिल साल्ट ने अपना शतक 39 गेंद पर पूरा कर लिया। जोश बटलर ने 83 और फिल साल्ट के 141 रन के बदौलत इंग्लैंड टीम ने 20 ओवर में 304 रन बना दिया।

जोश बटलर और फिल साल्ट की आतिशबाजी

England vs South Africa : पहला मुकाबला हारकर आ रही इंग्लैंड टीम ने दूसरे T-20 में ऐसी आतिशबाजी दिखाई की कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फिल साल्ट ने 39 गेंद पर शतक जड़ दिया यह शतक इंग्लैंड टीम का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया इसके पहले सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड लियाम लिविंगस्टोन के पास था जिसने 42 गेंद पर मारा था।

फिल साल्ट ने 60 गेंद पर 141 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। जोश बटलर ने भी 30 गेंद पर 81 रन बनाए जिसमे 8 चौके और 7 छक्के लगाए। कप्तान हैरी ब्रुक ने 21 गेंद पर 41 रन की पारी खेली और जेकब बेथेल ने 26 रन बनाए । जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने रिकॉर्ड 304 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए। दक्षिण अफ्रीका के तरफ से सिर्फ एक गेंदबाज ही दोनों विकेट निकाला।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ढेर

England vs South Africa

England vs South Africa : इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 305 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम फ्लॉप साबित हुई। अफ्रीकी टीम के कप्तान एडन मारक्रम ने 41 रन और रियान रिकल्टन ने 20 रन के साथ सधी हुई शुरुआत दी। फिर चालू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला कोई भी बल्लेबाज नहीं बचा पाया। प्रिटोरियस ने 2 रन और डिवाल्ड व्रेबिस ने 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ट्रिस्टन स्टेब्स 25 और ड्वेन फरेरिया ने 23 रन बनाए। लास्ट में बीजोर्न फार्चुइन ने 16 गेंद पर 32 रन की पारी खेली और कोई बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे पाए इस तरह दक्षिण अफ्रीका की टीम 158 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

यह मुकाबला रिकॉर्ड 146 रन हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड की टीम की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। विल जैक्स , लियाम डेवसन और सैम करन को 2-2 विकेट मिला तथा आदिल राशिद को 1 विकेट लिया।

निर्णायक मुकाबले में मिलेगा सीरीज का विजेता

England vs South Africa: इंग्‍लैंड ने 146 रन से मुकाबला जीता। यह T- 20 में रन के अंतर से इंग्‍लैंड की सबसे बड़ी जीत रही तो दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार। इस रिकॉर्ड से भरे मैच में इंग्‍लैंड विजेता बना। अब दोनों टीमें रविवार को नॉटिंघम में सीरीज जीतने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी।

Leave a Comment