India vs Pakistan: एशिया कप का कल छठा मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन ही बना सकी जिसके जवाब में भारत ने आसानी से चेज कर एकतरफा 7 विकेट से मैच जीत लिया।

India vs Pakistan: एशिया कप का कल छठा मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिसमें भारत और पाकिस्तान आमने सामने थी। यह मुकाबला जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 लोगों के बाद पहली बार हुआ था। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127/9 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से 15.5 ओवर में 131/3 रन बना कर जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
India vs Pakistan : पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर की पहली गेंद पर सैम अय्यूब को चलता कर पाकिस्तान को पहला झटका देकर पाक टीम का फैसला गलत साबित कर दिया। अभी पाकिस्तान उभरी भी नहीं थी कि अगले ओवर में आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच मोहम्मद हैरिस को चलता कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
साहिबजादा फरमान और फखर जमान ने पाकिस्तान का स्कोर पावरप्ले के 6 ओवर में जैसे तैसे 42 रन पहुंचाया। अक्षर पटेल ने लगातार दो ओवरों में पहले फखर जमान को 17 रन के निजी स्कोर पर चलता किया फिर पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा को 3 रन के निजी स्कोर पर चलता कर पाकिस्तान टीम को 49 रन पर चौथा झटका दिया।
शेष बाकी बल्लेबाज कुछ ज्यादा कमाल नही कर पाए पाक टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने 12 गेंद पर 3 रन की धीमी पारी खेली हसन नवाज ने 5 रन और मोहम्मद नवाज डक पर आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा साहिबजादा फरमान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए जिसके साथ पाक टीम ने 20 ओवर खेलकर 127/9 रन बनाए।
लास्ट में अफरीदी ने खेली तेज पारी
India vs Pakistan: पाकिस्तान टीम के लगातार विकेट से कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक नही टिक सका लास्ट में खेलने आए शाहीन शाह अफरीदी ने तेजतर्राट पारी खेली वे 16 गेंद पर 33 रन बनाए जिसमे 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। लास्ट ओवर करने आए हार्दिक पांड्या को लगातार 2 छक्के शामिल हैं।
भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी

India vs Pakistan : भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला। भारतीय टीम के स्पिनरों ने बहुत किफायती गेंदबाजी की जिसमें कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट और अक्षर पटेल ने 4 ओवर मे 18 रन देकर 2 विकेट लिया। वरुण चक्रवती को 1 विकेट मिला।
भारतीय टीम की तूफानी बल्लेबाजी

India vs Pakistan: भारतीय टीम की तरफ से आए अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर से अपना इरादा साफ कर दिया शाहीन शाह अफरीदी की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। दूसरे ओपनर शुभमन गिल ज्यादा कुछ खास नही कर पाए दूसरे ओवर में सैम अय्यूब की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। सैम अय्यूब ने अपने अगले ओवर में खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।
भारतीय टीम छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले में 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 31 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 37 गेंद पर 47 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में सूर्य कुमार यादव ने विजयी छक्का लगा कर टीम को जीत दिला दी।
पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ एक गेंदबाज सैम अय्यूब ने 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट लिए । जो असरदार साबित हुए।