PKL live: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले

PKL live: प्रो कबड्डी लीग (PKL) में आज से एक नई रायबर्रली लीग की शुरुआत होने वाली हैं। जिसमें आज 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा ये दोनों मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये दोनों मुकाबले रोमांचक होगे क्योंकि चारों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।

पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम हरियाणा स्टीलर्स

PKL live

PKL live: आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs हरियाणा स्टीलर्स के बीच होगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक खेले 5 मैच में केवल 1 मुकाबला ही जीत पाई है उसमें उसके 2 पॉइंट के साथ निचले पायदान पर हैं वही हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 4 मुकाबले में 2 जीत 2 हार के साथ 4 पॉइंट हैं।

गुजरात जॉइंट्स –

PKL live: प्रो कबड्डी लीग में अभी तक गुजरात जॉइंट्स ने कुछ खास कमाल नहीं कर सकी हैं। उसका प्रदर्शन निराशा के अनुरूप रहा हैं। टीम में दिग्गज डिफेंडर मोहम्मद रजा शादलु के रूप में मौजूद हैं जो गुजरात जॉइंट्स के कप्तान भी हैं। टीम के रेडर राकेश और प्रतीक को बेहतरीन खेल खेलना होगा तभी टीम की स्थिति को बदला जा सकता हैं।

गुजरात जॉइंट्स का स्क्वॉड –

  1. मोहम्मद रजा शादलु (कप्तान)
  2. राकेश
  3. प्रतीक दहिया
  4. आर्यवर्धन नावले
  5. हिमांशु
  6. नितिन पनवार
  7. शुभम कुमार

हरियाणा स्टीलर्स –

PKL live: प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में मजबूत टीम में से एक हरियाणा स्टीलर्स हैं। यह टीम एक बार अपने नाम खिताब कर चुकी हैं। पिछले मैच में नवीन कुमार के चोटिल हो जाने से इस टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस टीम की कप्तानी जयदीप दहिया के पास हैं। इस टीम में अब मुख्य रेडर की भूमिका में शिवम पटारें और मयंक सैनी हैं। जिनको नवीन कुमार की गैर मौजूदगी में अच्छा खेलना होगा।

हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वॉड –

  1. जयदीप दहिया (कप्तान)
  2. शिवम पटारे
  3. मयंक सैनी
  4. विशाल टाटे
  5. राहुल सेतपाल
  6. जयसूर्या नागराजन
  7. राहुल

दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स vs तेलुगु टाइटंस

PKL live

PKL live: आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें मजबूत स्थिति में हैं। बंगलुरु बुल्स ने अभी तक खेले 6 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट हैं उसका पॉइंट्स टेबल में छठवां स्थान है। वही दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस ने भी 6 मैच खेले हैं जिसमें 3 जीत के साथ 6 पॉइंट हैं उसका पॉइंट्स टेबल में चौथे नम्बर पर है।

बंगलुरु बुल्स –

PKL live: प्रो कबड्डी लीग में अभी तक बंगलुरु बुल्स का प्रदर्शन ठीकठाक रहा हैं। टीम में प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन हैं जो पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। सहयोगी रेडर आशीष मलिक हैं। प्रमुख डिफेंडर योगेश दहिया और दीपक शंकर हैं। बंगलुरु बुल्स इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में और ऊपर आना चाहेगी।

बंगलुरु बुल्स का स्क्वॉड –

  1. योगेश दहिया
  2. आशीष मलिक
  3. अलीरेजा मीरजाइन
  4. दीपक शंकर
  5. संजय दुल
  6. गनेशा बी
  7. सत्यप्पा मात्ती

तेलुगु टाइटंस –

PKL live: प्रो कबड्डी लीग में तेलुगु टाइटंस ने अभी तक बेहतरीन खेल दिखाया है। तेलुगु टाइटंस टीम की कप्तानी विजय मलिक कर रहे। जो बेहतरीन रेडर हैं। विजय मलिक के सहयोगी रेडर भरत हुड्डा और आशीष नरवाल है जो बेहतरीन फॉर्म में हैं। टीम में डिफेंडर अजीत पवार और अवि दोहन हैं जो अभी तक बेहतरीन खेल कर तेलुगु टाइटंस के जीत में अहम भूमिका निभाई है। इस मैच को जीत कर तेलुगु टाइटंस अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी।

तेलुगु टाइटंस का स्क्वॉड –

  1. विजय मलिक (कप्तान)
  2. आशीष नरवाल
  3. भरत हुड्डा
  4. अंकित
  5. अजीत पवार
  6. अवि दोहन
  7. शुभम शिंदे

Leave a Comment