India vs Pakistan: भारतीय टीम एशिया कप में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ने जा रही हैं

India vs Pakistan

India vs Pakistan : एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मैच समाप्त हो चुके हैं। अभी एक सप्ताह भी नही हुआ एक बार फिर भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ने जा रही हैं। इस बार यह मुकाबला ग्रुप स्टेज का नही है बल्की सुपर फोर का है। इसके पहले जब भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ी थी तो उसमें भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी थी।

भारत ने अपने लीग मैच में खेले 3 मैच में तीनों जीत के अपने ग्रुप को टॉप किया था। वही दूसरी ओर पाकिस्तान ने अपने 3 मैच में 2 मैच में जीत दर्ज की थी एक मुकाबले में उसे भारत से हार का सामना करना पड़ा था।

पहले मैच की कंट्रोवरसी बाद दूसरा मैच आज

India vs Pakistan : एशिया कप में भारत vs पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितम्बर को खेला गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। उस मुकाबले में बहुत गरमा गर्मी थी देश में एक हिस्सा बायकॉट कर रहा था। परन्तु यह टूर्नामेंट ACC करा रही है जिससे भारतीय टीम को खेलना पड़ रहा हैं। एशिया कप में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद सुपर फोर के मुकाबले चालू हो गए हैं जिसमे भारत को अपना पहला मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है। पाकिस्तान इस मुकाबले में कुछ चमत्कार की उम्मीद चाहेगी की वह भारतीय टीम को हरा सके।

भारतीय टीम –

India vs Pakistan

India vs Pakistan : एशिया कप में आज भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से एक मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी जिससे वह पाकिस्तान की टीम को आसानी से हराकर सुपर फोर में विजयी आगाज कर सके।

इस मुकाबले में भारतीय टीम से ओपनिंग के लिए दुनिया के नम्बर वन बैट्समैन अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल की जिम्मेदारी है। तीसरे स्थान के लिए तिलक वर्मा होगे वहीं चौथे नम्बर पर कप्तान सूर्य कुमार यादव खेलेंगे। पांचवे नम्बर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेलेंगे। इसके बाद छठे नंबर पर ऑलराउंडर शिवम दुबे और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और आठवें नम्बर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल होगे। नावे नम्बर पर स्पिनर कुलदीप यादव खेलते दिखेंगे।

वरुण चक्रवती और जसप्रीत बुमराह की वापसी तय

India vs Pakistan : पिछले मुकाबले में ओमान के खिलाफ भारतीय टीम ने कुछ बदलाव किए थे जिसमें अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवती की जगह मौका मिला था। इस महामुकाबले में दोनों को बैठा कर अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ भारतीय टीम मैदान में उतरना चाहेगी। पिछले मैच में अक्षर पटेल को चोट लग गई थी देखते हैं खेलेंगे या नहीं। नहीं खेलते तो अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा में से कोई एक खेल सकता हैं।

भारतीय टीम का स्क्वॉड –

  1. सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
  2. अभिषेक शर्मा
  3. शुभमन गिल
  4. तिलक वर्मा
  5. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  6. हार्दिक पांड्या
  7. शिवम दुबे
  8. अक्षर पटेल
  9. कुलदीप यादव
  10. वरुण चक्रवती
  11. जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान टीम –

India vs Pakistan : एशिया कप में सुपर फोर के मुकाबले में आज भारत के साथ भिड़ना है। एशिया कप के लीग स्टेज में में उसे भारत से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वह इस मुकाबले में वापसी करने को सोचेगी। पाकिस्तान टीम की कप्तानी सलमान अली आगा कर रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग साहिबजादा फरमान और सैम अय्यूब कर रहे हैं। तीसरे नम्बर पर फखर जमान खेलेंगे। चौथे नम्बर पर स्वयं सलमान अली आगा खेलते हैं। पांचवे नम्बर पर मोहम्मद हैरिस खेलेंगे। फिर इसके बाद हसन नवाज और मोहम्मद नवाज खेलते हैं। पाकिस्तान की तरफ से स्पिन में अबरार अहमद खेलते हैं। वही फास्ट बॉलिंग में सूफियान मुकीम और शाहीन शाह अफरीदी खेलते हैं।

पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड –

  1. सलमान अली आगा (कप्तान)
  2. साहिबजादा फरमान
  3. सैम अय्यूब
  4. फखर जमान
  5. मोहम्मद हैरिस
  6. हसन नवाज
  7. मोहम्मद नवाज
  8. फहीम अशरफ
  9. अबरार अहमद
  10. सुफियान मुकीम
  11. शाहीन शाह अफरीदी

Leave a Comment