Pro kabaddi league में आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं जिसमे पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुंबा के बीच खेला जाएगा।
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग का चौथा सप्ताह चल रहा है। जिसमें आज के दिन भी 2 मुकाबले खेले जाने हैं जिसमें पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुंबा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेले जाएंगे। दूसरा मुकाबला सीजन 1 और सीजन 2 की विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा जो कि रोमांचक मुकाबला होने वाला है।
पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs तेलुगु टाइटंस

Pro kabaddi league : आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात जॉइंट्स अपनी दूसरी जीत का इंतजार कर रही हैं। वह अब तक खेले 7 मैच में केवल 1 मुकाबला ही जीत पाई है जिससे वह सबसे निचले पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस ने अभी तक खेले 9 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 5 वें स्थान पर हैं।
गुजरात जॉइंट्स –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक गुजरात जॉइंट्स का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा हैं। वह अभी इस सीजन की दूसरी जीत के तलास में हैं। टीम के कप्तान मोहम्मद रजा शादलु ने इस सीजन अपनी टीम को बहुत निराश किया है। टीम के प्रमुख रेडर राकेश ही रेडिंग में पॉइंट निकाल पा रहे हैं। टीम को एक जुट हो कर खेलना होगा तभी टीम को जीत दिला सकते हैं।
- मोहम्मद रजा शादलु (कप्तान)
- राकेश
- विश्वनाथ
- लक्की शर्मा
- प्रतीक दहिया
- शुभम कुमार
- नितिन पनवार
तेलुगु टाइटंस –
Pro kabaddi league : तेलुगु टाइटंस की टीम ने अभी तक प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा हैं। टीम के रेडर विजय मलिक और भरत हुड्डा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के कप्तान भी विजय मलिक हैं जो टीम को शानदार लीड कर रहे हैं। तेलुगु टाइटंस के डिफेंडर शुभम शिंदे, चेतन साहू और अंकित ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम एकजुट हो कर खेल रही हैं जिससे टीम को जीत मिल रही हैं।
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत हुड्डा
- शुभम शिंदे
- चेतन साहू
- अंकित
- अमन
- अजीत पवार
दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स vs यू मुंबा

Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें मजबूत स्थिति में हैं इसलिए यह मुकाबला रोमांचक होगा। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 7 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें नम्बर पर हैं वही दूसरी ओर यू मुंबा ने अभी तक खेले 7 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं।
जयपुर पिंक पैंथर्स –
Pro kabaddi league : जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन अभी तक अच्छा ही रहा हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी नितिन रावल कर रहे हैं। टीम के रेडर नितिन कुमार और अली समादी ने पिछले मुकाबले में कहर बरपाया था अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई थी। टीम के डिफेंडर रिजा मीरबघेरी और दीपांशु खत्री ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
- नितिन रावल (कप्तान)
- नितिन कुमार
- अली समादी
- आर्यन कुमार
- दीपांशु खत्री
- आशीष बम्बल
- रेजा मिर्बागेरी
यू मुंबा –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक यू मुंबा का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं। टीम की कप्तानी सुनील कुमार कर रहे हैं। यू मुंबा की टीम इस सीजन में रेडर से मार खा रही हैं। कोई रेडर अच्छा नहीं खेल पा रहा हैं। टीम के डिफेंस में अच्छा प्रदर्शन किया है। विजय कुमार, सुनील कुमार और परवेज भैंसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
- सुनील कुमार
- परवेश भैंसवाल
- विजय कुमार
- अमीर मोहम्मद जफरदानेश
- अनिल मोहन सिंह
- संदीप कुमार
- रिंकू शर्मा