India vs Bangladesh live : क्या बांग्लादेश को हराकर सीधा फाइनल में पहुंचेगा भारत?

India vs Bangladesh live

India vs Bangladesh live : एशिया कप के सुपर 4 में भारत का आज यानी 24 सितम्बर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। यदि इस मुकाबले को भारत जीतता हैं तो सीधे एशिया कप के फाइनल में प्रवेश करेगा। यदि भारत हार गया तो श्रीलंका की उम्मीद बची रहेगी।

भारतीय टीम –

India vs Bangladesh live : भारतीय टीम ने एशिया कप के ग्रुप स्टेज के सभी मैच को जीत कर आ रही हैं। भारत ने सुपर 4 के पहले मुकाबले में भी पाकिस्तान को रोमांचक मैच में शिकस्त दी थी। आज जब वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो वह जीत के साथ सीधा फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी।

भारतीय टीम की बात की जाए तो ओपनिंग में विश्व के नम्बर वन बैट्समैन अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल खेलेंगे। वही तीसरे और चौथे नम्बर पर तिलक वर्मा और कप्तान सूर्य कुमार यादव का उतरना लगभग तय है। पांचवे नम्बर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन होगे। छठे और सातवें नम्बर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे खेलेंगे। आठवें नम्बर पर अक्षर पटेल नावे नम्बर पर स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवती होगे। 11 वे नम्बर पर फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है।

  1. सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
  2. अभिषेक शर्मा
  3. शुभमन गिल
  4. तिलक वर्मा
  5. संजू सैमसन
  6. हार्दिक पांड्या
  7. शिवम दुबे
  8. अक्षर पटेल
  9. वरुण चक्रवती
  10. कुलदीप यादव
  11. जसप्रीत बुमराह

बांग्लादेश टीम –

India vs Bangladesh live : एशिया कप में बांग्लादेश ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जब वह भारत के खिलाफ मैदान में मैच खेलने उतरेगी तो वह भारतीय टीम को हराने का पूरा प्रयास करेगी। जिससे उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रहे। सुपर 4 के पहले मुकाबले में उसने श्रीलंका को हराया है जिससे उसका मनोबल बढ़ा हुआ है।

बात टीम की जाए तो टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में सैफ हसन और टी हॉर्डी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और गेंदबाजी से मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने अच्छी गेंदबाजी की है।

  1. लिटन दास (कप्तान)
  2. सैफ हसन
  3. तंजीद हसन
  4. टी हॉर्डी
  5. समीम हुसैन
  6. जकर अली
  7. मेहदी हसन
  8. नसुम अहमद
  9. तस्कीन अहमद
  10. सोरीफुल इस्लाम
  11. मुस्तफिजुर रहमान

भारत और बांग्लादेश का हेड टू हेड

India vs Bangladesh live : भारत बनाम बांग्लादेश ने खेले अपने पिछले 17 मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने सिर्फ 1 मैच को ही जीत सका है। भारत का पलड़ा बहुत भारी है।

Leave a Comment