India vs Pakistan match : एशिया कप में आज भारत – पाकिस्तान का ‘खिताबी जंग’ पाकिस्तान को मिलेगा सबसे बड़ा ‘जख्म’

India vs Pakistan match update : Asia Cup 2025 में आज सबसे बड़ी जंग भारत बनाम पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत – पाकिस्तान तीसरी बार आमने सामने हैं। पहले के दोनों मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है। डिफेंडिग चैंपियन भारत आज 9 वीं बार खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।

India vs Pakistan match

India vs Pakistan match : आज यानी 28 सितम्बर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ये दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से आमने सामने होगी। इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीम तीसरी बार हाई – वोल्टेज भिड़ंत होने जा रही हैं पिछले 2 मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को धूल चटाई हैं। एशिया कप का 17 वाँ संस्करण हैं जिसमें भारत 9 वीं बार खिताब अपने नाम करने उतरेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को 41 साल का सबसे बड़ा ‘जख्म’ देने उतरेगी यानी एशिया कप की शुरुआत 1984 में हो गई थी लेकिन बीते 41 साल में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में देखने को मिला हो। इस बार जब यह दोनों टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान में उतरेगी तो जंग तो मैदान में देखने को मिलेगी ही।

इस बार के एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में काफी तनाव देखने को मिला। पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा पहलगाम में किए गए हमले से भारत के लोगों में आक्रोश था जिससे भारत बनाम पाकिस्तान के मैच का बायकॉट कर रहे थे। इसके साथ भारतीय टीम में भी आक्रोश जाहिर किया भारतीय टीम , पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने की नीति में कायम हैं। वही पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी हरिश राउफ के द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल और भड़काऊ इशारा किया गया जिससे माहौल और गर्मा गया हैं।

भारतीय टीम अभी तक रही है अजेय

India vs Pakistan match : एशिया कप में भारतीय टीम अभी तक अजेय रही हैं। इस टूर्नामेंट में भारत ने अभी तक 6 मैच खेले हैं जिसमें सभी मैच अपने नाम किया है। एशिया कप में ही चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 2 बार भिड़ंत हो चुकी एक बार लीग स्टेज में और एक बार सुपर 4 में दोनों मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है।

आज जब भारतीय टीम 9 वीं बार खिताब अपने नाम करने उतरेगी तो सबसे ज्यादा उम्मीद अभिषेक शर्मा पर होगी कि भारत को कैसी शुरुआत दिलाएंगे। कप्तान सूर्य कुमार यादव की कप्तानी की भी अग्निपरीक्षा होगी क्योंकि यदि एशिया कप जीताते है तो पहला बड़ा खिताब उनके नाम होगा। वही फास्ट बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह पर भी निगाहें रहेगी।

लड़खड़ाते हुए फाइनल में पहुंची है पाकिस्तान

India vs Pakistan match : पाकिस्तान की टीम लड़खड़ाते हुए फाइनल में पहुंची है क्योंकि उसे भारत से 2 मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। वही बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन का मामूली से लक्ष्य का बचाव किया है।

पाकिस्तान टीम को सबसे बड़ी उम्मीद इस मैच में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से है कि वे भारतीय टीम के बल्लेबाजी को कैसे रोक पाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ अफरीदी ने घातक गेंदबाजी की थी। वही बल्लेबाजी में अनुभवी फखर जमान और साहिबजादा फरमान के ऊपर नजर रहेगी।

भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड मैच

India vs Pakistan match : भारत और पाकिस्तान इससे पहले 12 बार किसी न किसी टूर्नामेंट या किसी न किसी सीरीज या कप के फाइनल में भिड़े हैं और आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि 12 में से 8 बार विजेता पाकिस्तान रहा है, जबकि सिर्फ 4 बार भारत को जीत मिली है। इसके अलावा 5 या इससे ज्यादा टीमों वाले टूर्नामेंट में 5 बार फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़े हैं और इनमें से 3 बार भारतीय टीम को हार मिली है। इस तरह यहां भी फाइनल में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा टीम को देखें तो भारत पाकिस्तान से कहीं बेहतर है।

Leave a Comment