PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज यानी 29 सितम्बर से चेन्नई चरण की शुरुआत होने जा रही हैं। जिसके पहले दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमे पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच रात 8 बजे से तथा दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। चेन्नई में 2 वर्ष के बाद प्रो कबड्डी लीग की वापसी हो रही हैं। जिससे यहां के समर्थकों में उत्साह भरपूर है।
पहला मुकाबला यूपी योद्धा vs गुजरात जॉइंट्स
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है। चेन्नई चरण में पहला मुकाबला है इसलिए दर्शक भरपूर आनंद उठाएंगे। यूपी योद्धा ने अभी तक खेले 8 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक खेले 8 मैच में केवल 1 जीत के साथ 2 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर हैं।
यूपी योद्धा –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा के प्रदर्शन अभी तक ठीक ठाक ही रहा हैं। वह चाहेंगे कि इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाए। यूपी योद्धा के रेडर गगन गौड़ा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने खेले 8 मैच में 82 पॉइंट्स लिए हैं। वही उनके साथी रेडर भवानी राजपूत और गुमान सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। टीम की कमान प्रमुख डिफेंडर सुमित सागवान के ऊपर है। आशु सिंह ने भी अच्छा डिफेंस किया है।
- सुमित सागवान (कप्तान)
- आशु सिंह
- गुमान सिंह
- गगन गौड़ा
- भवानी राजपूत
- हितेश
- सुमित चौधरी
गुजरात जॉइंट्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में गुजरात जॉइंट्स का प्रदर्शन सबसे घटिया रहा हैं। वे चाहेगी कि इस मैच को जीतकर जीत की पटरी पर लौट आए। टीम की कप्तानी मोहम्मद रजा शादलु कर रहे हैं। पिछले मैच में शादलु पहले हाफ में स्टार्टिंग 7 में जगह नहीं मिली थी लेकिन अगले हॉफ में रेडर की भूमिका में आए और कमाल भी किया था। टीम के प्रमुख रेडर राकेश को अच्छा करना होगा तभी मैच जीता जा सकता हैं।
- मोहम्मद रजा शादलु (कप्तान)
- राकेश
- विश्वनाथ वी
- अंकित दहिया
- रोहित नांदल
- लकी शर्मा
- श्रीधर आनंद कदम
दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली vs हरियाणा स्टीलर्स
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होगा क्योंकि सीजन की टॉप 3 टीमों में दोनों टीमें आती हैं। हरियाणा स्टीलर्स को आसान नहीं होगा कि दिल्ली के लय को तोड़ पाना। दबंग दिल्ली ने अभी तक खेले 8 मैच में 7 मैच जीत के साथ 14 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। वही दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 8 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं।
दबंग दिल्ली –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में यदि सबसे अच्छे प्रदर्शन की बात की जाए तो वह टीम है दबंग दिल्ली की। टीम की कप्तानी लीजेंड आशु मलिक के कंधों में हैं। जो सीजन के टॉप रेडरों में से एक है। टीम में डिफेंडर फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल आग उगल रहे हैं।
- आशु मलिक (कप्तान)
- फजल अत्राचली
- सुरजीत सिंह
- सौरभ नांदल
- नीरज नरवाल
- अनुराग कुमार
- संदीप देशवाल
हरियाणा स्टीलर्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है। नवीन कुमार की गैर मौजूदगी में हरियाणा स्टीलर्स ने अच्छा प्रदर्शन कर टीम में उनकी कमी अभी तक नही खली है। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर भी हैं। टीम में रेडर की जिम्मेदारी शिवम पटारे और विनय के ऊपर हैं।
- जयदीप दहिया (कप्तान)
- शिवम पटारे
- विनय
- मयंक सैनी
- साहिल
- हरदीप
- राहुल सेतपाल