Asia Cup 2025 : टीम इंडिया के लिए कौन करेगा ओपनिंग? क्या होगी गिल और जायसवाल की वापसी? या होगी श्रेयस अयर की वापसी?

Asia Cup 2025 : एशिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग एशिया कप का बिगुल बज चुका है जिसमें 1 महीने से कम का समय बचा है जिसकी शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसके दो ग्रुप हैं प्रत्येक ग्रुप में 2 – 2 टीमें हैं भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है जिसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इसमें अभी तक भारतीय टीम नहीं चुनी गई है भारतीय टीम का एलान सितंबर के चौथे सप्ताह मैं हो सकता है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही करेंगे ओपनिंग

एशिया कप 2025 में अभिषेक और संजू ही भारतीय टीम ओपनिंग पारी का आगाज करेंगे इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों से टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग की है और शानदार प्रदर्शन रहा है।

सूत्रों की माने तो टीम इंडिया एक बैकअप ओपनर के रूप मे के एल राहुल को मौका मिल सकता है जो ओपनिंग के साथ बेहतरीन विकेटकीपर भी है।

मिडिल आर्डर मे हो सकता है बदलाव

टीम इंडिया के लिए तीन नम्बर पर तिलक वर्मा खेलते है लेकिन इस जगह पर श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। चार नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव खेलते है। पांच नंबर पर हार्दिक पांड्या या रिंकू सिंह मे कोई एक खेलेगा हार्दिक पांड्या के ज्यादा संभावना है क्योंकि बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी उम्दा करते है।

तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत

सात नंबर पर स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का खेलना भी लगभग तय है स्पिन के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर लेते है। इसके बाद कुलदीप यादव और वरुण चक्रवती का भी खेलना लगभग तय है यानी भारतीय टीम मे तीन स्पिनर्स खेलेंगे।

दो फास्ट बॉलर के साथ उतर सकती है

टीम इंडिया मे फास्ट बॉलर की बात करे तो एक जगह तो फिक्स है जो अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय है और एक स्थान पर जसप्रीत बुमराह हो सकते है यदि चोटिल न रहे टीम चुनने के समय उपस्थित रहे, यदि नही रहे तो प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हो सकती है।

एशिया कप 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन –

अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन (विकेटकीपर) , तिलक वर्मा/ श्रेयस अय्यर , सूर्य कुमार यादव (कप्तान) , हार्दिक पांड्या , रिंकू सिंह , अक्षर पटेल , कुलदीप यादव , वरुण चक्रवती , अर्शदीप सिंह , जसप्रीत बुमराह / प्रसिद्ध कृष्णा

Leave a Comment