PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज 2 मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस बनाम पटना पैरेंट्स के बीच खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स बनाम पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद हैं क्योंकि आज से बदले की भावना से टीम एक दूसरे के सामने होगी।
पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस vs पटना पैरेंट्स
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस बनाम पटना पैरेंट्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम मजबूत मानी जाती हैं। तेलुगु टाइटंस ने अभी तक खेले 10 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वही दूसरी ओर पटना पैरेंट्स ने अभी तक खेले 8 मैच में 2 जीत के साथ 4 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 11 वें स्थान पर हैं।
तेलुगु टाइटंस –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में तेलुगु टाइटंस अभी तक मजबूत स्थिति में हैं। तेलुगु टाइटंस के रेडर विजय मलिक और भरत हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम के कप्तान विजय मलिक हैं। टीम में डिफेंडर शुभम शिंदे और अंकित ने अच्छा डिफेंस किया है। टीम एकजुट हो कर खेल रही हैं। यदि इस मैच को जीतते हैं तो अपनी स्थिति को और मजबूत कर लेगे।
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत हुड्डा
- अंकित
- शुभम शिंदे
- चेतन साहू
- आशीष नरवाल
- अवि दोहन
पटना पैरेंट्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में पटना पैरेंट्स का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा हैं। वह चाहेगी इस मैच को जीत कर जीत की पटरी पर लौटा जाए। टीम के युवा रेडर अयान लोहचाब ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया हैं। इनको छोड़कर इस टीम में रेडर टीम के लिए अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। मल्टी मनिंदर सिंह ने पिछले मैच में स्टार्टिंग 7 में खेलकर टीम के लिए 12 पॉइंट लिए थे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। डिफेंस में अंकित जागलान और नवदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं।
- अंकित जागलान (कप्तान)
- अयान लोहचाब
- मनिंदर सिंह
- नवदीप
- अंकित कुमार राणा
- संकेत सावंत
- सुधाकर
दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs पुनेरी पलटन
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स बनाम पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा। बंगाल वॉरियर्स ने पिछले मुकाबले में पटना पैरेंट्स पर रोमांचक जीत दर्ज की थी। बंगाल वॉरियर्स ने अभी तक खेले 8 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 10 वें पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले 9 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि इसी सीजन में पुनेरी पलटन ने बंगाल वॉरियर्स को 45 – 36 से शिकस्त दी थी। बंगाल वॉरियर्स इस मैच को जीतकर अपना बदला जरूर लेना चाहेगी।
बंगाल वॉरियर्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वॉरियर्स ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं। पिछले मैच में उसे जरूर जीत मिली हो लेकिन अभी भी इस सीजन की तीसरी जीत है। बंगाल वॉरियर्स की तरफ से रेडर में देवांक दलाल ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। देवांक दलाल ने अभी तक 131 रेड पॉइंट लेकर टॉप पर बने हुए हैं। डिफेंस में अंकित और आशीष मलिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।
- देवांक दलाल (कप्तान)
- आशीष मलिक
- अंकित
- हिमांशु नरवाल
- मनप्रीत
- मंजीत चौधरी
- मयूर कदम
पुनेरी पलटन –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। पुनेरी पलटन की कमान असलम इनामदार के कंधों पर हैं। जो टीम को शानदार लीड कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर पंकज मोहिते हैं। टीम में डिफेंडर विशाल भरद्वाज , गौरव खत्री और गुरदीप ने बेहतरीन कमाल किया हैं।
- असलम इनामदार (कप्तान)
- पंकज मोहिते
- आदित्य शिंदे
- विशाल भरद्वाज
- गुरदीप
- गौरव खत्री
- स्टीवर्ट सिंह