Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में आज यानी 1 अक्टूबर से रिवेंज वीक की शुरुआत होने वाली हैं। यह सप्ताह सभी टीमों को अपनी इसी सीजन मिली पिछली हार का बदला लेने की भावना से टीमें एक दूसरे के आमने सामने होगी। आज के दिन का पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम तमिल थलाइवास के बीच खेला जाना है। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें मजबूत स्थिति में हैं। टॉप 5 में आती हैं। हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 9 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं वही दूसरी ओर जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 9 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवे नम्बर पर हैं।
हरियाणा स्टीलर्स –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में अभी तक हरियाणा स्टीलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं। टीम पिछले मुकाबले में लॉस्ट रेड में हार झेलनी पड़ी थी। टीम के प्रमुख रेडर विनय और शिवम पटारे हैं। वही डिफेंस में कप्तान जयदीप और राहुल सेतपाल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह चाहेगी कि इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंचा जाए।
- जयदीप दहिया (कप्तान)
- विनय
- शिवम पटारे
- राहुल सेतपाल
- आशीष
- विशाल टेट
- साहिल
जयपुर पिंक पैंथर्स –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में जयपुर पिंक पैंथर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं। टीम की कप्तानी नितिन रावल कर रहे हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स अपना पिछला मुकाबला हार कर आ रही हैं जिससे वह चाहेगी ये मुकाबला जीता जाए। टीम के प्रमुख रेडर नितिन कुमार हैं जो रेडिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर रिजा मीरबघेरी साहिल सेतपाल और दीपांशु खत्री हैं।
- नितिन रावल (कप्तान)
- नितिन कुमार
- रेजा मिर्बागेरी
- साहिल सेतपाल
- दीपांशु खत्री
- आर्यन कुमार
- अली सामादी
दूसरा मुकाबला यू मुंबा vs तमिल थलाइवास
Pro kabaddi league – प्रो कबड्डी लीग के रिवेंज वीक में आज के दिन का दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम तमिल थलाइवास के बीच खेला जाएगा। इसी सीजन के पहले जब दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी तब यू मुंबा ने तमिल थलाइवास को 36 – 33 से हराया था। इस मुकाबले में तमिल थलाइवास बदले की भावना से मैदान में उतरेगी। यू मुंबा ने अभी तक खेले 9 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 9 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें नम्बर पर हैं।
यू मुंबा –
Pro kabaddi league : प्रो कबड्डी लीग में यू मुंबा ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं। टीम की कप्तानी अनुभवी सुनील कुमार कर रहे हैं। जो टीम के प्रमुख डिफेंडर भी हैं। टीम के रेडर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। संदीप कुमार को रेडिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा तभी टीम मैच जीत सकती हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर विशाल भरद्वाज और रिंकू शर्मा को अच्छा खेलना होगा।
- सुनील कुमार (कप्तान)
- संदीप कुमार
- विशाल भरद्वाज
- रिंकू शर्मा
- रोहित
- अनिल मोहन सिंह
- रवि शिवराज भाटी
तमिल थलाइवास –
Pro kabaddi league: प्रो कबड्डी लीग में सबसे ज्यादा निराश करने वाली टीम तमिल थलाइवास हैं। आज के दिन जब वह मैदान में उतरेगी तो उसके लिए यह ग्राउंड होम ग्राउंड होगा जिससे उसको दर्शकों द्वारा ज्यादा सपोर्ट मिलेगा। वह इस मैच को जीतकर अपने दर्शकों को खुश करना चाहेगी। टीम के कप्तान अर्जुन देशवाल को बेहतरीन खेल दिखाना होगा। टीम के प्रमुख डिफेंडर नितेश कुमार और रौनक हैं।
- अर्जुन देशवाल (कप्तान)
- नितेश कुमार
- रौनक
- सुरेश जाधव
- योगेश यादव
- आशीष
- अरुल नंदा