PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज खेले जाएंगे 2 मुकाबले, रिवेंज वीक में तमिल थलाइवास और हरियाणा स्टीलर्स आमने सामने

PKL : प्रो कबड्डी लीग (PKL) में आज से छठवें सप्ताह की शुरुआत होने वाली हैं जिसमें आज भी 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला रिवेंज वीक के अंतर्गत तमिल थलाइवास बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाना हैं। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे।

पहला मुकाबला दबंग दिल्ली vs यूपी योद्ध

PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला दबंग दिल्ली बनाम यूपी योद्धा के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दबंग दिल्ली टॉप पर मौजूद है जिसको हराने के लिए यूपी योद्धा को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। दबंग दिल्ली ने अभी तक खेले 9 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर यूपी योद्धा ने अभी तक खेले 9 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर हैं।

दबंग दिल्ली –

PKL : प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया हैं। वह अभी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं वह चाहेगी कि इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा जाए। दबंग दिल्ली की कप्तानी लीजेंड आशु मलिक कर रहे हैं जो अभी तक टीम के टॉप रेडर भी हैं। वही डिफेंस में फजल अत्राचली , सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल जैसे टॉप डिफेंडर टीम में मौजूद हैं। जो टीम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

  1. आशु मलिक (कप्तान)
  2. नीरज नरवाल
  3. फजल अत्राचली
  4. सुरजीत सिंह
  5. सौरभ नांदल
  6. संदीप देशवाल
  7. अजिंक्य पवार

यूपी योद्धा –

PKL : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक यूपी योद्धा ने मिला जुला प्रदर्शन किया हैं। टीम की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं। जो टीम के प्रमुख डिफेंडर भी हैं। टीम के प्रमुख रेडर गगन गौड़ा हैं। उनका साथ भवानी राजपूत और गुमान सिंह निभा रहे हैं। वही टीम में डिफेंडर आशु सिंह और हितेश हैं। यदि टीम को जीत दर्ज करनी है तो रेडर को अच्छा खेलना होगा।

  1. सुमित सागवान (कप्तान)
  2. आशु सिंह
  3. हितेश
  4. गगन गौड़ा
  5. भवानी राजपूत
  6. गुमान सिंह
  7. महेंदर सिंह

दूसरा मुकाबला तमिल थलाइवास vs हरियाणा स्टीलर्स

PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला रिवेंज वीक के अंतर्गत खेला जाएगा जिसमें इसी सीजन के पिछले मुकाबले में 38 – 36 से हरियाणा स्टीलर्स ने रोमांचक जीत दर्ज की थी जिससे इस मुकाबले में तमिल थलाइवास जीत दर्ज कर पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 10 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर हैं।

तमिल थलाइवास –

PKL : प्रो कबड्डी लीग में तमिल थलाइवास ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नही किया है। टीम की कप्तानी अर्जुन देशवाल कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख रेडर हैं। पिछले 2 मुकाबले में अर्जुन कुछ खास नही कर पाए। टीम के प्रमुख डिफेंडर आशीष , सुरेश जाधव और नितेश कुमार हैं। सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल खेलना होगा तभी टीम मैच जीत सकती हैं।

  1. अर्जुन देशवाल (कप्तान)
  2. सुरेश जाधव
  3. नीतेश कुमार
  4. आशीष
  5. योगेश यादव
  6. रोहित गोपाल

हरियाणा स्टीलर्स –

PKL : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक हरियाणा स्टीलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं। टीम में प्रमुख रेडर विनय और शिवम पटारे हैं। वही डिफेंस में राहुल सेतपाल और राहुल हैं। टीम ने अपना पिछला मुकाबला लास्ट रेड में जयपुर पिंक पैंथर्स से हार गई थी।

  1. जयदीप दहिया (कप्तान)
  2. विनय
  3. शिवम पटारे
  4. राहुल सेतपाल
  5. राहुल कालीरावना
  6. आशीष
  7. नीरज कुमार

Leave a Comment