India women vs Pakistan women live streaming : महिला वनडे वर्ल्ड कप का आज यानी 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला 3 बजे से श्रीलंका के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम कोलम्बो में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वर्ल्डकप का निर्णायक मुकाबला होगा।

टीम इंडिया का शानदार फॉर्म
India women vs Pakistan women live streaming : टीम इंडिया के फॉर्म की बात की जाए तो वह इस समय कमाल के फॉर्म में चल रही हैं। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में श्रीलंका को आसानी से 59 रन से डकवर्थ लुईस के नियम से शिकस्त दी। हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं। वही बल्लेबाजी की बात की जाए तो उपकप्तान स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं और गेंदबाजी में रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को जकड़ कर रखा हैं। इसी फॉर्म की उम्मीद हम पाकिस्तान के मुकाबले में चाहेंगे जिससे भारतीय टीम को आसानी से जीत मिल सके।
आपको बताते चले कि भारत की पुरुष टीम ने अभी एशिया कप में पाकिस्तान से 3 बार आमना सामना हुआ जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीनों बार धूल चटाई हैं। जिससे हम उम्मीद रखतें हैं कि भारतीय महिला टीम इस सिलसिले को आगे बढ़ाएगी।
भारत महिला – पाकिस्तान महिला का हेड टू हेड
India women vs Pakistan women live streaming : भारतीय महिला और पाकिस्तानी महिला के हेड टू हेड मैच की बात की जाए तो इतिहास के 20 वर्षो में 11 बार आमना सामना हुआ जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को सभी 11 मैच में शिकस्त दी हैं। वही वनडे वर्ल्ड कप की बात की जाए तो दोनों टीमें अभी तक 4 बार आमने सामने हुई हैं जिसमें भारतीय टीम ने सभी 4 मैच अपने नाम किए हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर यह रिकॉर्ड 12 – 0 किया जाए। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान पर हमेशा पलड़ा भारी रहा हैं।
क्या भारत दोहराएगा इतिहास
India women vs Pakistan women live streaming : पाकिस्तान की महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में हार झेल चुकी है, जिससे उसका आत्मविश्वास कमजोर पड़ा है। वहीं भारत पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। अब देखना यह होगा कि क्या हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाकर अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रख पाएगी या नहीं।
कब, कहा और कैसे देखे मैच
India women vs Pakistan women live streaming :
मैच की तारीख – 5 अक्टूबर 2025
मैच का स्थान – आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलंबो श्रीलंका
मैच का समय – दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस का समय – दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग
India women vs Pakistan women live streaming : भारत और पाकिस्तान मुकाबले का टीवी पर लाइव मैच स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर प्रसारण किया जाएगा।
मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग
India women vs Pakistan women live streaming : भारत और पाकिस्तान का मुकाबला जो दर्शक मोबाइल और लैपटॉप में देखना चाहते हैं तो Jio Cinema और Disney+hotstar पर देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड
भारतीय टीम – हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , स्मृति मंधाना (उपकप्तान) , प्रतीका रावल , हरलीन देओल , जेमिमा रोड्रिग्स , ऋचा घोष (विकेटकीपर) , उमा क्षेत्री , रेणुका सिंह ठाकुर , दीप्ति शर्मा , स्नेह राणा , श्री चरणी , राधा यादव , अमनजोत कौर , अरुंधति रेड्डी , क्रांति गौड़
पाकिस्तानी टीम – फातिमा सना (कप्तान) , मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान) , आलिया रियाज , डायना बेग , एमान फातिमा , नशरा संधू , नतालिया परवेज , ओमाइमा सोहेल , रामीन शमीम , सदफ शमास , सादिया इकबाल , शावाल जुल्फिकार , सिदरा अमीन , सिदरा नवाज , सैयदा अरुब शाह