Asia Cup 2025 : किसे मिलेगा मौका कौन होगा बाहर ? जाने संभावित11

Asia Cup 2025 : एशिया कप का बिगुल बज चुका है जो 1 महीने से कम का समय बचा है जिसकी शुरुआत 9 सितम्बर से यूएई के अबू धाबी और दुबई के मैदान में होगा। इस एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही है जिसके 2 ग्रुप है भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप मे है जिससे दोनों टीमों के 3 मुकाबले हो सकते है। इसका फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। अभी तक भारतीय टीम का एलान नही हुआ भारतीय टीम का ऐलान अगस्त के अन्तिम सप्ताह मे हो सकता है। जाने संभावित11 मे कौन से खिलाड़ियों की संभावना है?

भारतीय कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्य कुमार यादव

टॉप ऑर्डर में किसे मिलेगा मौका?

एशिया कप के कुछ दिन ही बचे है इसमें भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा सवाल है कि कौन करेगा ओपनिंग?

जहां तक देखा जाए भारतीय पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के कंधों मे होती थी अभिषेक शर्मा T20 के नम्बर 1 बल्लेबाज है वे सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़कर बने है। संजू सैमसन भी बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है जो हाल फिलहाल मे 3 शतक जड़ चुके है। तो मान सकते है कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ही पारी की शुरुआत करेंगे। शुभमन गिल को बैकअप ओपनर के रूप मे जगह मिल सकती है।

मिडिल ऑर्डर में किसे मिलेगा मौका?

भारतीय टीम के लिए तीन नम्बर पर तिलक वर्मा खेलते है लेकिन यदि श्रेयस अय्यर की वापसी होती है तो श्रेयस अय्यर को खेलने का मौका मिल सकता है श्रेयस अय्यर हाल फिलहाल मे हुऐ आईपीएल मे बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसको देखते हुए श्रेयस अय्यर का सलेक्शन पक्का माना जा रहा है। चार नम्बर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव का खेलना लगभग तय है। पांच नंबर पर रिंकू सिंह या के एल राहुल मे से कोई एक खेलेगा। के एल राहुल ने भी अभी इंग्लैंड दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके मद्देनजर उनका भी चयन हो सकता है। वे मौका पड़ने पर विकेटकीपर भी बन जाते है।

लोअर मिडल ऑर्डर में किसे मिलेगा मौका?

छह नम्बर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का खेलना लगभग तय है जो बल्लेबाजी के साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी कर लेते है। वे अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जीता चुके है। पांड्या नीचे आकर विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते है।

सात नम्बर पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल खेलेंगे। जो स्पिन गेंदबाजी करते है और समय पड़ने पर लेफ्ट हैंड बल्लेबाजी भी कर सकते है। जिससे भारत को लोअर मिडल ऑर्डर मे मजबूती मिल जाती है।

मिल सकता है तीन स्पिनरों को मौका?

अक्षर पटेल का खेलना लगभग तय है। इसके बाद कुलदीप यादव भी खेल सकते है जो भारत के चाइनामैन गेंदबाज के रूप मे जाने जाते है। इनके साथ वरुण चक्रवती का भी खेलना लगभग तय है। जिससे भारतीय टीम को तीन स्पिनरों से मजबूती मिलती है तीनो स्पिनरों के खेलने से भारत का मैच जितना आसान हो जाता है।

फास्ट बॉलर में किसे मिलेगा मौका?

फास्ट बॉलर में भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे ऊपर आता है जो भारत के सबसे टी – 20 किफायती गेंदबाजी करते है और भारत के लिए कई मैच जीताऊ गेंदबाजी कर चुके है। इसके बाद जिसका नाम आता है वे है अर्शदीप सिंह इनका भी खेलना लगभग तय है। ये भी टी -20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। बैकअप के रूप मे प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिल सकती है।

Asia Cup 2025 : संभावित इलेवन –

अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन (विकेटकीपर) , तिलक वर्मा / श्रेयस अय्यर , सूर्य कुमार यादव (कप्तान) , रिंकू सिंह / के एल राहुल , हार्दिक पांड्या , अक्षर पटेल , कुलदीप यादव , वरुण चक्रवती , जसप्रीत बुमराह / प्रसिद्ध कृष्णा , अर्शदीप सिंह

1 thought on “Asia Cup 2025 : किसे मिलेगा मौका कौन होगा बाहर ? जाने संभावित11”

Leave a Comment