PKL : प्रो कबड्डी लीग (PKL) के रिवेंज वीक का आज अन्तिम दिन हैं। आज यानी 5 अक्टूबर को 2 रोमांचक मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवास के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। ये दोनों मुकाबले रोमांचक होगे क्योंकि तेलुगु टाइटंस और बेंगलुरु बुल्स दोनों टीमें अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
पहला मुकाबला यूपी योद्धा vs तेलुगु टाइटंस
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का पहला मुकाबला यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस अपनी पिछली हार 40 – 35 का बदला लेना चाहेगी। यूपी योद्धा ने अभी तक खेले 10 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर हैं और दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस ने अभी तक खेले 11 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। अभी तक के प्रदर्शन के आधार पर तेलुगु टाइटंस यूपी योद्धा से कही बेहतर खेल रही हैं।
यूपी योद्धा –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धा का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हैं। यूपी योद्धा की कप्तानी सुमित सागवान कर रहे हैं जो टीम के टॉप डिफेंडर भी हैं। टीम के रेडर गगन गौड़ा और भवानी राजपूत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। आशु सिंह और हितेश भी सुमित सागवान का अच्छा सहयोग कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को और अच्छा खेलना होगा तभी टीम को जीत मिल सकती हैं।
- सुमित सागवान (कप्तान)
- गगन गौड़ा
- भवानी राजपूत
- आशु सिंह
- हितेश
- शिवम चौधरी
- महेंदर सिंह
तेलुगु टाइटंस –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में अभी तक तेलुगु टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। तेलुगु टाइटंस लगातार 3 मुकाबले जीत कर आ रही हैं आज वह चौथा मुकाबला जीतना चाहेगी। टीम की कप्तानी विजय मलिक कर रहे हैं। टीम के रेडर विजय और भरत हुड्डा अच्छा खेल रहे हैं। अंकित , चेतन साहू और शुभम शिंदे ने डिफेंस में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। आज तेलुगु टाइटंस अपनी पिछली हार का बदला जरूर लेना चाहेगी।
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत हुड्डा
- अंकित
- चेतन साहू
- शुभम शिंदे
- अवि दोहन
- अजीत पवार
दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स vs तमिल थलाइवास
PKL : प्रो कबड्डी लीग में आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम तमिल थलाइवास के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रिवेंज वीक का अन्तिम मुकाबला होगा। आज बंगलुरु बुल्स अपनी पिछली हार 35 – 29 का बदला लेना चाहेगी। बंगलुरु बुल्स ने अभी तक खेले 11 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 11 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर हैं।
बंगलुरु बुल्स –
PKL : प्रो कबड्डी लीग में बंगलुरु बुल्स मजबूत टीम मानी जाती थी लेकिन इस बार उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम की कप्तानी योगेश दहिया कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन और आशीष मलिक हैं। वही डिफेंस में योगेश, संजय दुल और दीपक शंकर हैं। बंगलुरु बुल्स ने अपना पिछला मुकाबला टाई ब्रेकर में हारा था जो उस मैच की गलती को सुधारना चाहेगी।
- योगेश दहिया (कप्तान)
- आशीष मलिक
- आकाश शिंदे
- दीपक शंकर
- संजय दुल
- अलीरेजा मीरजाईन
- गनेश वी
तमिल थलाइवास –
PKL : प्रो कबड्डी लीग के शुरुआत में यदि सबसे संतुलित टीम लग रही थी तो वह तमिल थलाइवास थी। लेकिन प्रदर्शन अभी तक का अच्छा नहीं रहा हैं। टीम की कप्तानी अर्जुन देशवाल कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख रेडर हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में 22 पॉइंट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। टीम के डिफेंडर आशीष और नीतेश कुमार हैं।
- अर्जुन देशवाल (कप्तान)
- आशीष
- नीतेश कुमार
- हिमांशु
- रोनक
- रोहित गोपाल लाल
- अरुल नंदा