Pro kabaddi league में आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं। प्रो कबड्डी लीग जैसे जैसे आगे बढ़ रही हैं वैसे प्लेऑफ के लिए टीमों में और अधिक जंग बढ़ती जा रही हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम तमिल थलाइवास के बीच खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद हैं।
पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स vs तमिल थलाइवास
Pro kabaddi league में आज के दिन का पहला मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम तमिल थलाइवास के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। पटना पैरेंट्स ने अभी तक खेले 10 मैच में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 10 वें स्थान पर हैं वही दूसरी ओर तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 12 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर हैं। ये मुकाबला दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होने वाला हैं।
पटना पैरेंट्स –
Pro kabaddi league में पटना ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। जरूर वह अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं जिससे कुछ मनोबल बढ़ा होगा। टीम में रेडर अयान लोहचाब ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्होंने पिछले मुकाबले में 15 रेड पॉइंट लेकर अपनी टीम को आसान सी जीत दिलाई थी। टीम में डिफेंडर कप्तान अंकित जागलान और दीपक राठी ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं।
- अंकित जागलान (कप्तान)
- अयान लोहचाब
- नवदीप
- दीपक राठी
- अंकित कुमार राणा
- आशीष बम्बल
- सुधाकर
तमिल थलाइवास –
तमिल थलाइवास Pro kabaddi league में अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। यह टीम कप्तान अर्जुन देशवाल पर निर्भर हैं। टीम को यदि प्लेऑफ में पहुंचना है तो बचे हुए मैच में अच्छा प्रदर्शन कर टीम को मैच जीतना होगा। डिफेंस में रोनक सिंह और नितेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं।
- अर्जुन देशवाल (कप्तान)
- रोहित गोपाल लाल
- रोनक सिंह
- नितेश कुमार
- योगेश यादव
- अरुल नंदा
- अभिराज मनोज
दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली
Pro kabaddi league में आज के दिन का दूसरा मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दोनों टीमें दमदार हैं। हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 11 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं वही दूसरी ओर दबंग दिल्ली ने अभी तक खेले 11 मैच में 10 जीत के साथ 20 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हैं। Pro kabaddi league के इसी सीजन में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 1 पॉइंट से हराया है जिससे हरियाणा स्टीलर्स उस हार का बदला भी इस मैच में लेना चाहेगी।
हरियाणा स्टीलर्स –
Pro kabaddi league में अभी तक हरियाणा स्टीलर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं। टीम के प्रमुख रेडर विशाल, शिवम पटारे और विनय हैं। डिफेंस की बात की जाए तो इस टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं जिनमें कप्तान जयदीप और राहुल सेतपाल अच्छा प्रदर्शन किया हैं।
- जयदीप दहिया (कप्तान)
- विशाल टाटे
- विनय
- शिवम पटारे
- आशीष
- साहिल
- राहुल सेतपाल
दबंग दिल्ली –
Pro kabaddi league में दबंग दिल्ली ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हैं। टीम की कप्तानी लीजेंड आशु मलिक कर रहे हैं। जो टीम के टॉप रेडर भी हैं। टीम में डिफेंडर सौरभ नांदल , फजल अत्राचली और सुरजीत सिंह बेहतरीन डिफेंडर हैं। आज के मुकाबले में दबंग दिल्ली हरियाणा स्टीलर्स को हराकर टॉप पर बनी रहना चाहेगी।
- आशु मलिक (कप्तान)
- संदीप कुमार
- फजल अत्राचली
- सुरजीत सिंह
- सौरभ नांदल
- नीरज नरवाल
- अजिंक्य पवार