Pro kabaddi league में आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं। जिसका पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा वही दूसरा मुकाबला पुनेरी पलटन बनाम यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। जैसे जैसे Pro kabaddi league आगे बढ़ती जा रही हैं वैसे वैसे उसका रोमांच बढ़ता जा रहा हैं।
पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस vs हरियाणा स्टीलर्स
Pro kabaddi league में में आज के दिन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस बनाम हरियाणा स्टीलर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें PKL के इतिहास की सफल टीम मानी जाती हैं। तेलुगु टाइटंस ने अभी तक खेले 12 मैच में 7 जीत दर्ज कर 14 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं वही दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक खेले 12 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में छठवें पायदान पर हैं। दोनों टीम शानदार प्रदर्शन किया हैं।
तेलुगु टाइटंस लगाना चाहेगी जीत का `पंजा’
Pro kabaddi league में तेलुगु टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया हैं और लगातार 4 मैच जीत चुकी हैं आज वह इस मैच को जीतकर जीत का पंजा लगाना चाहेगी। तेलुगु टाइटंस के रेडर विजय मलिक कप्तान और भरत हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। टीम के डिफेंडर शुभम सिंह , चेतन साहू और अजीत पवार हैं जो अपने डिफेंस के दम में किसी भी टीम को धराशाई कर सकते हैं।
तेलुगु टाइटंस टीम का स्क्वॉड –
- विजय मलिक (कप्तान)
- भरत हुड्डा
- चेतन साहू
- शुभम शिंदे
- अजीत पवार
- अंकित
- प्रफुल्ल जावरे
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी हरियाणा स्टीलर्स
Pro kabaddi league में हरियाणा स्टीलर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा हैं। पिछले मुकाबले में मिली दबंग दिल्ली की हार को भुलाकर आज जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर भी हैं। टीम के रेडर शिवम पटारे , विनय और आशीष हैं। वही डिफेंस में कप्तान जयदीप दहिया और राहुल सेतपाल हैं।
हरियाणा स्टीलर्स का स्क्वॉड –
- जयदीप दहिया (कप्तान)
- शिवम पटारे
- विनय
- आशीष
- राहुल सेतपाल
- नीरज कुमार
- राहुल
दूसरा मुकाबला पुनेरी पलटन vs यू मुंबा
Pro kabaddi league में आज के दिन का दूसरा मुकाबला पुनेरी पलटन बनाम यू मुंबा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम मजबूत मानी जाती हैं। दोनों टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले 12 मैच में 9 जीत के साथ 18 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं वही दूसरी ओर यू मुंबा ने अभी तक खेले 11 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। दोनों टीम टॉप 4 में मौजूद हैं जिससे यह मुकाबला फैंस के लिए रोमांचक होगा।
जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पुनेरी पलटन
Pro kabaddi league में अभी तक पुनेरी पलटन का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। टीम एकजुट होकर खेल रही हैं जिससे टीम भी जीत हासिल कर रही हैं। पुनेरी पलटन की कप्तानी असलम इनामदार के इंजरी के बाद विशाल भरद्वाज कर रहे हैं। टीम के रेडर पंकज मोहिते और आदित्य शिंदे हैं। वही डिफेंस में विशाल भरद्वाज और गौरव खत्री हैं।
puneri paltan का स्क्वॉड
- विशाल भरद्वाज (कप्तान)
- गौरव खत्री
- पंकज मोहिते
- आदित्य शिंदे
- मोहित गोयत
- दादासो पुजारी
- सचिन तवंर
लम्बे ब्रेक के बाद आ रही हैं यू मुंबा
Pro kabaddi league में यू मुंबा का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। वह चाहेगी कि प्रदर्शन बरकरार रखा जाए। टीम की कप्तानी सुनील कुमार कर रहे हैं जो टीम के प्रमुख डिफेंडर हैं। टीम के डिफेंडर कप्तान सुनील कुमार , रिंकू शर्मा और परवेज भैंसवाल कहर ढा रहे हैं जो किसी भी टीम को धराशाई करने का दम रखते हैं। टीम के रेडर संदीप कुमार और अमीर मोहम्मद जफरदानेश हैं
यू मुंबा का स्क्वॉड –
- सुनील कुमार (कप्तान)
- परवेज भैंसवाल
- रिंकू शर्मा
- संदीप कुमार
- अमीर मोहम्मद जफरदानेश
- अजीत चावन
- लोकेश