Pro kabaddi league में आज 2 मुकाबले, पहला तो होगा महा रोमांचक मुकाबला आमने सामने है शादलु – आशु मलिक

Pro kabaddi league में आज से सातवें सप्ताह की शुरुआत होने वाली हैं। अभी तक एक भी टीम प्लेऑफ में पूरी तरह नहीं पहुंची हैं। आज के दिन भी PKL में 2 मुकाबले खेले जाने हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा और दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। ये दोनों मुकाबले जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई में खेले जाएंगे। दोनों मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद हैं।

पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs दबंग दिल्ली

Pro kabaddi league में आज के दिन का पहला मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम दबंग दिल्ली के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि दिलाई ने पिछला मुकाबला अंतिम रेड के समय के विवाद से हार कर आ रही हैं। वह चाहेगी कि आज जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।

Pro kabaddi league में गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक खेले 12 मैच में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर दबंग दिल्ली ने अभी तक खेले 13 मैच में 11 जीत के साथ 22 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हैं।

गुजरात जॉइंट्स –

Pro kabaddi league में गुजरात जॉइंट्स ने अपना पिछला मुकाबला जीत कर आ रही हैं। जिससे टीम का मनोबल कुछ तो जरूर बढ़ा होगा। टीम के प्रमुख रेडर कप्तान राकेश ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर अंकित दहिया, लकी शर्मा और मोहम्मद रजा शादलु को बेहतरीन खेल खेलना होगा। यदि टीम को जीत दर्ज करनी है।

  1. राकेश (कप्तान)
  2. मोहम्मद रजा शादलु
  3. अंकित दहिया
  4. लकी शर्मा
  5. हरीश कमाची
  6. हिमांशु
  7. नितिन पनवार

दबंग दिल्ली –

Pro kabaddi league के इतिहास में मजबूत टीम मानी जाने वाली हैं। इस सीजन भी कमाल का प्रदर्शन किया हैं। पिछले मुकाबले में कप्तान आशु मलिक नहीं खेले थे आज के मैच में वापसी कर सकते हैं। टीम में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट भी इन्हीं के हैं। टीम के प्रमुख डिफेंडर फजल अत्राचली, सुरजीत सिंह और सौरभ नांदल ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। टीम के रेडर नीरज नरवाल ने भी टीम को शानदार प्रदर्शन कर प्रभावित किया हैं।

  1. आशु मलिक (कप्तान)
  2. नीरज नरवाल
  3. अजिंक्य पवार
  4. फजल अत्राचली
  5. सौरभ नांदल
  6. सुरजीत सिंह
  7. मोहित देशवाल

आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स vs यू मुंबा

Pro kabaddi league में आज के दिन का दूसरा मुकाबला बंगाल वॉरियर्स बनाम यू मुंबा के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम के बीच रोमांचक खेल देखने को मिल सकता हैं। बंगाल वॉरियर्स ने अभी तक खेले 11 मैच में 4 जीत कर 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 10 वें स्थान पर हैं। वही दूसरी ओर यू मुंबा ने अभी तक खेले 12 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। दोनों टीम में धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।

बंगाल वॉरियर्स –

Pro kabaddi league में बंगाल वॉरियर्स ने कुछ खास कमाल नहीं कर पाई जरूर वह अपना पिछला मुकाबला लास्ट रेड में जीत कर आ रही है। टीम के रेडर में धाकड़ देवांक दलाल को छोड़कर कोई भी रेडर टीम के लिए कमाल नहीं कर पाया है। डिफेंस में मंजीत चौधरी और आशीष मलिक ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं।

  1. देवांक दलाल (कप्तान)
  2. हिमांशु नरवाल
  3. प्रतीक
  4. आशीष मलिक
  5. मंजीत चौधरी
  6. अंकित
  7. मनप्रीत

यू मुंबा –

Pro kabaddi league में अभी तक यू मुंबा ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। अनुभवी डिफेंडर कप्तान सुनील कुमार ने टीम को अच्छी तरह लीड किया हैं। टीम के प्रमुख रेडर अजीत चावन और संदीप कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं। रिंकू शर्मा और परवेज भैंसवाल ने डिफेंस में टीम को मजबूती प्रदान की है।

  1. सुनील कुमार (कप्तान)
  2. परवेश भैंसवाल
  3. रिंकू शर्मा
  4. संदीप कुमार
  5. अजीत कुमार
  6. अमीर मोहम्मद जफरदानेश
  7. अनिल मोहन सिंह

Leave a Comment