
Sanju Samson IPL Trade –
इंडियन प्रीमियर लीग का 19 वा संस्करण (2026) ट्रेड विंडो के बीच संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से दूर जाने की खबरों ने तूती पकड़ ली है , कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , संजू सैमसन ने आर आर छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है। अपनी फ्रेंचाइजी को आईपीएल के मिनी ऑक्शन के पहले उन्हें ट्रेड करने या रिलीज करने का अनुरोध किया है। इसके बाद खबर आई कि सीएसके अपने दल मे शामिल करने की इच्छुक है और बातचीत जारी है , वहीं अब एक रिपोर्ट मैं दावा किया गया है की संजू सैमसन के बदले राजस्थान ने चेन्नई से कुछ खास खिलाड़ियों की मांग की है।
संजू सैमसन के बदले राजस्थान सीएसके से कौन से खिलाड़ियों की मांग की?
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड की खबर अभी चर्चा मे है आर आर फ्रेंचाइजी ने कई फ्रेंचाइजियों से पत्र लिखकर पूछा है संजू सैमसन के सीएसके में जाने की जबरदस्त चर्चा है , रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान अपने कप्तान के बदले सीएसके से ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा या कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की मांग की है हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स इन दोनों मे से किसी को भी ट्रेड के जरिए छोड़ने को तैयार नहीं है।
चर्चा संजू के बदले ऑलराउंडर शिवम दुबे के ट्रेड को भी है लेकिन सीएसके फ्रेंचाइजी इन्हें भी नही छोड़ना चाहती। चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में अपने खिलाड़ियों को अपने पास रखना चाहती है। अभी तो संजू सैमसन का जाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि राजस्थान किसी छोटे प्लेयर के लिए तो अपने कप्तान को नही छोड़ेगी , बता दे कि आईपीएल का मिनी एक्शन दिसम्बर 2026 मे होना है लेकिन संजू का जाना मुश्किल है।
मुश्किल इसलिए है कि सीएसके के साथ ट्रेड नही हुई तो कोई दूसरी टीम ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ना चाहेगी। एक संभावना ये भी है कि संजू सैमसन मतभेद भुला कर आगे भी राजस्थान रॉयल्स के साथ आगे भी खेलना जारी रखे। खिलाड़ी फ्रेंचाइजी छोड़ने का अनुरोध कर सकता है लेकिन अन्तिम फैसला फ्रेंचाइजी का ही होगा।
राजस्थान रॉयल्स क्यों छोड़ना चाहते है संजू सैमसन?
संजू सैमसन की ट्रेड की खबर अभी चर्चा मे है क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार संजू स्वयं ही राजस्थान रॉयल्स को छोड़ना चाहते है वैसे तो कई चीजें इसकी मुख्य वजह है लेकिन सबसे बड़ा कारण जोश बटलर का राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन नही करना।
बता दे कि जब से जॉस बटलर को रिटेन नही किया गया तभी से ही राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन के बीच अनबन हो गया था, संजू सैमसन ने पिछले साल कहा भी था कि बटलर को जाने देना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फैसलों में से एक रहा। इंग्लैंड सीरीज मे डिनर के दौरान मैं उससे उबर नही पाया हूं अगर मैं आईपीएल मे एक चीज बदल सकता हूं तो वह है आईपीएल मे हर 3 साल मे खिलाड़ियों को रिलीज करने का नियम बदल दूंगा।
लेकिन सब बीच संजू सैमसन अभी तक चुप्पी नही तोड़ी है। आर आश्विन के साथ हाल मे हुए पॉडकास्ट मे कहा है कि राजस्थान रॉयल्स का सेटअप उनके लिए मायने रखता है।
संजू सैमसन का आईपीएल करियर –
मैच रन औसत 100/50
संजू सैमसन 177 4704 30.95 3 / 26