India women vs Australia women live streaming : आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप 2025 में आज यानी 12 अक्टूबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्डकप का 13 वा मैच खेला जाना हैं। यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए – वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा , जबकि टॉस आधा घंटा पहले दोनों टीम के कप्तान मैदान पर आएगी।
पिछली हार को भुलाकर पूरी ताकत से उतरेगी भारतीय टीम
India women vs Australia women live streaming : भारतीय टीम इस मुकाबले में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना चाहेगी क्योंकि उसे पिछले मैच में नंदी डी क्लर्क के शानदार अर्धशतक के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रोमांचक मैच में 3 विकेट से शिकस्त दी थी। भारतीय टीम उस हार को भुलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी ताकत झोकना चाहेगी। भारत के लिए यह सबसे बड़ा मैच होगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के सामने भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा हैं। भारत की टीम अभी पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं वही 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर हैं। जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी तो वह टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान की दौड़ में मजबूत पकड़ बना सकती हैं।
भारतीय टीम को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
India women vs Australia women live streaming : भारतीय महिला टीम ने अभी तक आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप में 3 मैच खेल चुकी हैं जिसमें 2 मैच जीती है। आज जब भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ जब मैच खेलने उतरेगी तो उसकी नजर पिछले सभी रिकॉर्ड भुलाकर इस मैच को जीतना चाहेगी।
भारत के लिए सबसे बड़ी समस्या टॉप ऑर्डर की हैं। स्मृति मंधाना , हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने अभी तक लय नहीं प्राप्त कर पाई हैं। फिल्डिंग भी औसत रही हैं। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या इस टूर्नामेंट में बाएं हाथ की स्पिनरों के सामने बार – बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा हैं। गेंदबाजी में भी क्रांति गौड़ को छोड़ दिया जाए तो बाकी कोई भी गेंदबाज छाप नहीं छोड़ पाई हैं। भारतीय टीम को यदि यह मुकाबला जीतना हैं तो अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 गेंदबाज की कमी खली थी इसलिए इस मैच में यह भी देखना होगा की हरमनप्रीत कौर किसे प्लेइंग इलेवन में जगह देगी।
हौसले से बुलंद हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम
India women vs Australia women live streaming : आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम के हौसले बुलंद हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं उसने अभी तक 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 मैच में जीत हासिल की है वही 1 मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा हैं।
ऑस्ट्रेलिया टीम की भी टॉप ऑर्डर समस्या रही हैं पिछले दोनों मुकाबले में उसने अपने टॉप ऑर्डर के विकेट बहुत जल्दी खो दिए थे लेकिन लास्ट के बल्लेबाजों ने टीम की नैया को पार कराया है। टीम चाहेगी की इस मैच में टीम का टॉप ऑर्डर प्रदर्शन अच्छा कर सके जिससे इस रोमांचक मैच को जीत मिल सके।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड मुकाबला
India women vs Australia women live streaming : भारत और ऑस्ट्रेलिया के आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप की बात करे तो अभी तक दोनों टीमें 13 मैच खेल चुकी हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं वही भारतीय टीम को सिर्फ 3 मैच में जीत मिली है। यहां पर देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया टीम एकतरफा भारी पड़ रही हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वूमेंस वर्ल्ड कप का स्क्वॉड
भारतीय टीम – प्रतिका रावल , स्मृति मंधाना , हरलीन देओल , हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , जेमिमा रोड्रिग्स , दीप्ति शर्मा , अमनजोत कौर , ऋचा घोष (विकेटकीपर) , स्नेह राणा , क्रांति गौड़ , श्री चरणी , राधा यादव , अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर और उमा क्षेत्री
ऑस्ट्रेलिया टीम – एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फोएब लिचफील्ड, ऐलीसा पेरी, बेथ मुनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहम/सोफी मोलीन्यूक्स, किम गार्थ, एलाना किंग , जॉर्जिया वॉल और मेगन शूट