Pro kabaddi league में आज खेले जाएंगे 3 मुकाबले , तीसरा तो हैं रोमांचक मुकाबला

Pro kabaddi league में आज यानी 15 अक्टूबर को 3 मुकाबले खेले जाने हैं। जो इस सीजन में पहली बार हो रहा हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस vs बंगाल वॉरियर्स के बीच, दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स vs पुनेरी पलटन के बीच और तीसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स vs तमिल थलाइवास के बीच खेला जाएगा। ये तीनों मुकाबले त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेले जाएंगे।

जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी तेलुगु टाइटंस

Pro kabaddi league में तेलुगु टाइटंस कमाल की फार्म में हैं इस सीजन में अभी तक खेले 13 मैच में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं। वही दूसरी ओर बंगाल वॉरियर्स इस सीजन संघर्ष कर रही हैं वह अभी तक खेले 13 मैच में केवल 4 जीत के साथ 8 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 11 वें स्थान पर हैं। तेलुगु टाइटंस की कमान विजय मलिक के हाथ में है। उनका भरपूर साथ भरत हुड्डा निभा रहे हैं। वही बंगाल की तरफ से सिर्फ देवांक दलाल ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी तक PKL 12 में सबसे ज्यादा पॉइंट लेने वाले खिलाड़ी हैं अभी तक 212 रेड पॉइंट निकाल चुके हैं। बंगाल वॉरियर्स को यदि मुकाबला जीतना है तो सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

पहले नम्बर को और मजबूत बनाना चाहेगी पुनेरी पलटन

Pro kabaddi league में पुनेरी पलटन ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं पुनेरी पलटन ने अभी तक खेले 15 मैच में 12 जीत के साथ 24 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं। पुनेरी पलटन की टीम बहुत संतुलित टीम है इस टीम की कप्तानी असलम इनामदार कर रहे हैं। टीम के डिफेंडर विशाल भरद्वाज , गौरव खत्री और परवेज भैंसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स ने अभी तक खेले 13 मैच में 6 जीत के 12 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 9 वें स्थान पर हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से जब तक नितिन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं जब से वह चोटिल होकर वापस खेलने के लिए मैदान में उतरे हैं तो उस फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। अली समादी ने बेहतरीन रेड पॉइंट अपनी टीम के लिए हैं। टीम के डिफेंडर आर्यन कुमार और रिजा मीरबघेरी ने बेहतरीन टैकल पॉइंट निकाले हैं।

कांटे की टक्कर होगी गुजरात जॉइंट्स और तमिल थलाइवास

Pro kabaddi league में आज के दिन का तीसरा मुकाबला गुजरात जॉइंट्स बनाम तमिल थलाइवास के बीच महा रोमांचक होने की उम्मीद हैं। गुजरात जॉइंट्स ने अभी तक खेले 14 मैच में 5 जीत के साथ 10 पॉइंट लेकर पॉइंट्स टेबल में 10 वें स्थान पर हैं। गुजरात जॉइंट्स के मोहम्मद रजा शादलु अब फार्म में आ गए हैं। गुजरात जॉइंट्स को यदि क्वालीफाई करना है तो प्रत्येक मैच जितना होगा। तमिल थलाइवास ने अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। तमिल थलाइवास ने अभी तक खेले 15 मैच में 6 जीत के साथ 12 पॉइंट लेकर सातवें पायदान पर हैं। टीम की कप्तानी अर्जुन देशवाल कर रहे हैं नरेंदर कंडोला भी शानदार फॉर्म में हैं टीम को यदि मुकाबला टीम जीतना चाहती हैं तो टीम को शानदार प्रदर्शन करना होगा।

Leave a Comment