Pro kabaddi league में आज लीग मैचों का अन्तिम दिन हैं। अभी तक 7 टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं आज 8 वीं टीम का भी पता चल जाएगा। जिसमें आज के दिन PKL में 3 मुकाबले खेले जाने हैं। आज के दिन का पहला मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम यू मुंबा के बीच तथा तीसरा मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाना हैं। ये तीनों मुकाबले त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली में खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला बंगलुरु बुल्स vs गुजरात जॉइंट्स
Pro kabaddi league में आज के दिन का पहला मुकाबला बंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात जॉइंट्स के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बंगलुरु बुल्स को टॉप 4 में बने रहने के लिए आज का मुकाबला जीतना होगा यदि ऐसा होता हैं तो गुजरात जॉइंट्स का आज अन्तिम मैच होगा यही से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। यदि गुजरात जॉइंट्स को प्लेऑफ में पहुंचना है तो इस मुकाबले को बड़े अंतराल से बंगलुरु बुल्स को हराना होगा और मनाए की पटना पैरेंट्स और यूपी योद्धा अपना आखिरी मैच हार जाय तभी गुजरात जॉइंट्स की उम्मीद बन सकती हैं।
बात की जाए गुजरात जॉइंट्स की तो इस टीम ने शानदार कमबैक किया हैं। खिलाड़ी भी अच्छी फार्म में नजर आ रहे हैं आज का मुकाबला जीतने के लिए पूरी जान झोंक देना चाहिए। इस मुकाबले में मोहम्मद रजा शादलु से टीम को काफी उम्मीदें होगी। रेडिंग में हिमांशु अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वही दूसरी ओर बंगलुरु बुल्स तो इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया हैं वह चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह पक्का करें। टीम के प्रमुख रेडर अलीरेजा मीरजाईन ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं। वही डिफेंस में दीपक शंकर , योगेश दहिया और संजय दुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।
दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा vs यू मुंबा
Pro kabaddi league में आज के दिन का दूसरा मुकाबला यूपी योद्धा बनाम यू मुंबा के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि यू मुंबा चाहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर टॉप 4 में पहुंचना और दूसरी ओर यूपी योद्धा इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। जीतना ही नहीं बल्की बड़े अंतराल से जीतना होगा और मनाए कि पटना पैरेंट्स और गुजरात जॉइंट्स अपना मुकाबला हार जाए। तभी यूपी योद्धा की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी।
Pro kabaddi league के 12 वें सीजन में यूपी योद्धा ने कुछ खास कमाल नहीं कर सकी यह वह टीम है जो हर सीजन में प्लेऑफ में आराम से अपनी जगह बना लेती थीं। टीम संतुलित थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम में रेडर गुमान सिंह और गगन गौड़ा जैसे बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद थे वहीं डिफेंस में सुमित सागवान और आशु सिंह जैसे बेहतरीन डिफेंडर हैं। यू मुंबा ने कमाल का प्रदर्शन कर प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं कप्तान सुनील कुमार का अनुभव काम आया। रेडिंग में युवा संदीप कुमार ने अच्छा खेला हैं।
तीसरा मुकाबला पटना पैरेंट्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
Pro kabaddi league में आज के दिन का तीसरा मुकाबला पटना पैरेंट्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 9:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि पटना पैरेंट्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्तिम उम्मीद होगी। इस मुकाबले को पटना पैरेंट्स जीतकर सीधा प्लेऑफ में पहुंचना चाहेगी। यदि जयपुर पिंक पैंथर्स इस मुकाबले को जीतती है तो पटना पैरेंट्स की उम्मीदें समाप्त हो जाएगी।
Pro kabaddi league के इस मुकाबले में सभी की निगाहें पटना पैरेंट्स के स्टार रेडर अयान लोहचाब पर होगी यदि वह चलते हैं तो पटना पैरेंट्स को प्लेऑफ में पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। जयपुर पिंक पैंथर्स की तरफ से नितिन कुमार और अली समादी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया हैं। टीम के डिफेंडर रेजा मिर्बागेरी और आर्यन कुमार ने बेहतरीन टैकल पॉइंट निकाले हैं।