Australia vs South Africa 3rd t-20 Match : जाने क्या रहा रिजल्ट? कौन सी टीम जीती सीरीज?

ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका –

आज सीरीज का तीसरा टी -20 मैच खेला गया आपको बता दे कि सीरीज पहले से ही 1- 1 पर बराबर है जो टीम इस मैच को जीत जाएगी उसी टीम की सीरीज हो जाएगी। आज के मैच मे ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 3 बदलाव किए तथा दक्षिण अफ्रीका ने भी 1 बदलाव किया।

मैच समरी –

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 172-7 का स्कोर बनाया जिसमें लुऐन दे प्रिटोरियस 15 गेंद पर 24 रन 5 चौकों की मदद से बनाए, डिवाल्ड व्रेबिस ने 26 गेंद पर 53 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 1 चौका 6 गगनचुंबी छक्के लगाए, ट्रिस्टन स्टब ने 23 गेंद पर 25 रन की पारी खेली तथा रासी वन डर डुसेन ने 26 गेंद पर 38 रन की पारी के बदौलत यहां तक पहुंचा। और अफ्रीका के बल्लेबाज ज्यादा कुछ योगदान नही दे पाए।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन रहा जिसमें नॉथन एलिस ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए, जोश हेजलवुड 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए और एडम जम्पा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए जो किफायती रहे।

अब ऑस्ट्रेलिया की बारी थी रन चेज करने की जिसमें मेजबान टीम ने शुरुआत तो अच्छी रही 6 ओवर मे 52 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर बना लिया ऐसा लग रहा था कि ये मैच ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत जाएगी लेकिन बीच के ओवर में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की लेकिन लास्ट के ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल की विस्फोटक पारी ने दक्षिण अफ्रीका से मैच छीन लिया। जिसमे मिचेल मार्स ने 37 गेंद 54 रन 3 चौके और 5 छक्के की मदद से बनाए, ग्लेन मैक्सवेल ने 36 गेंद 62 रन 8 चौके और 2 छक्के की ताबड़तोड़ पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ज्यादा योगदान नही दे पाए।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया परन्तु मैच नही जीत सके जिसमे कैगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट लिए, क्वेन मफाका ने 3 ओवर 36 रन 2 विकेट लिए, कार्विन बोस्च ने 4 ओवर 26 रन 3 विकेट लिए।

निष्कर्ष –

ऑस्ट्रेलिया ने इस शानदार मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली 5 सीरीज मे 4 सीरीज अपने नाम की है तथा 1 सीरीज ड्रा हुई है।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच ग्लेन मैक्सवेल बने है जिसने इस मैच को विस्फोटक अंदाज मे खत्म किया तथा प्लेयर ऑफ़ द सीरीज टिम डेविड को दिया गया जिसना पहले और दूसरे मैच में विस्फोटक पारी खेली थी।

Leave a Comment