Pro kabaddi league आज से प्लेऑफ की शुरुआत , जो टीम जीतेगी वही जाएगी आगे की राउंड में

Pro kabaddi league में आज से प्लेऑफ की शुरुआत होने वाली हैं। जिसमें आज के दिन 2 मुकाबले खेले जाने हैं ये मुकाबले प्लेऑफ में पहुंचने वाली अन्तिम 4 टीम के बीच जंग देखने को मिलेगी। आज के दिन का पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच और दूसरा मुकाबला यू मुंबा बनाम पटना पैरेंट्स के बीच खेला जाना हैं। आज के मुकाबले में यह देखना दिलचस्प होगा कि जो टीम जीतेगी वही आगे बढ़ पाएगी जो हारेगी वह टीम अपने घर को वापस हो जाएगी।

पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

Pro kabaddi league में आज से प्लेऑफ की शुरुआत होने जा रही हैं जिसमें आज के दिन का पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले को जो टीम जीतेगी वह आगे बढ़ जाएगी तथा जो हारेगी उसका यही से सफर समाप्त हो जाएगा। इसलिए ये प्लेऑफ के मुकाबले रोमांचक देखने को मिलेगे। दोनों टीम क्रमशः 5 वें और 8 वें पायदान में PKL समाप्त किया हैं।

हरियाणा स्टीलर्स –

Pro kabaddi league में हरियाणा स्टीलर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया हैं। टीम के प्रमुख रेडर नवीन कुमार के गैर मौजूदगी में टीम प्लेऑफ में पहुंची हैं जो काबिले तारीफ हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि पिछले मुकाबले में शिवम पटारे को भी चोट लगी थी वे इस मुकाबले में खेलते हैं कि नही। टीम की कप्तानी जयदीप दहिया कर रहे हैं। टीम ने अभी तक संतुलित प्रदर्शन किया हैं। टीम के रेडर विनय और शिवम पटारे को अच्छा खेलना होगा तभी टीम आगे बढ़ सकती हैं। टीम के अनुभवी डिफेंडर राहुल सेतपाल और कप्तान जयदीप दहिया के ऊपर काफी दारोमदार हैं।

  1. जयदीप दहिया (कप्तान)
  2. शिवम पटारे
  3. विनय
  4. राहुल सेतपाल
  5. नीरज कुमार
  6. हरदीप रणवीर
  7. मयंक सैनी

जयपुर पिंक पैंथर्स –

Pro kabaddi league में जयपुर पिंक पैंथर्स हरियाणा स्टीलर्स के सामने थोड़ा कमजोर नजर आ रही हैं लेकिन यह कबड्डी का खेल है जो टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी वही बाजी मारेगी। यह टीम अपना पिछला मुकाबला पटना पैरेंट्स से बुरी तरह हार कर आ रही हैं। जिससे आज प्लेऑफ में यदि आगे बढ़ना है तो बेहतरीन खेल खेलना होगा तभी टीम मुकाबले को जीत सकती हैं। टीम के प्रमुख रेडर नितिन कुमार और अली समादी को अपना बेस्ट खेल खेलना होगा।

  1. नितिन रावल (कप्तान)
  2. नितिन कुमार
  3. अली समादी
  4. रेजा मिर्बागेरी
  5. दीपांशु खत्री
  6. मोहित
  7. साहिल देशवाल

दूसरा मुकाबला यू मुंबा vs पटना पैरेंट्स

Pro kabaddi league में आज के प्लेऑफ के दूसरे मुकाबले में यू मुंबा बनाम पटना पैरेंट्स का मुकाबला रात 9 बजे से खेला जाएगा। यू मुंबा के पास टॉप 4 में पहुंचने का पूरा चांस था लेकिन वह अपना लास्ट मुकाबला यूपी योद्धा से हार गई। जो टीम आज के मुकाबले में जीतेगी वह टीम आगे जाएगी और जो टीम मुकाबला हारेगी उसका सफर समाप्त हो जाएगा। दोनों टीम क्रमशः 6 वें और 7 वें पायदान में समाप्त किया हैं।

यू मुंबा –

Pro kabaddi league में यू मुंबा ने सुनील कुमार की अगुआई में शानदार प्रदर्शन किया हैं और टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब टीम को यदि खिताब जीतना है तो टीम के लिए प्रत्येक मैच डू डाई मैच होगे। टीम के प्रमुख रेडर अजीत चावन और संदीप कुमार को शानदार प्रदर्शन करना होगा तभी टीम इस मुकाबले को जीतकर आगे के राउंड में जा पाएगी। यू मुंबा की डिफेंस बहुत ही खतरनाक मानी जाती हैं जो टीम के लिए मजबूत पॉइंट हैं। टीम की डिफेंस में कप्तान सुनील कुमार , परवेश भैंसवाल और लोकेश के रूप में तिगड़ी मौजूद हैं।

  1. सुनील कुमार (कप्तान)
  2. परवेश भैंसवाल
  3. अजीत चावन
  4. संदीप कुमार
  5. रिंकू शर्मा
  6. अमीर मोहम्मद जफरदानेश
  7. लोकेश

पटना पैरेंट्स –

Pro kabaddi league में पटना पैरेंट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही थी लेकिन जैसे तैसे टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। टीम के बेहतरीन युवा रेडर अयान लोहचाब के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। टीम के डिफेंडर कप्तान अंकित जागलान , दीपक राठी और नवदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। यदि आज टीम को जीतना है तो सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा खास कर अयान का प्रदर्शन मायने रखेगा कि टीम आगे जाती हैं यही मैच आखिरी होगा।

  1. अंकित जागलान (कप्तान)
  2. अयान लोहचाब
  3. दीपक राठी
  4. नवदीप
  5. अंकित कुमार राणा
  6. मिलन महक सिंह
  7. संकेत सावंत

Leave a Comment