IND vs AUS 1st T-20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया दौरे की पांच T-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज यानी बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाना हैं। यह मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा के मनुका ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से होगी।
IND vs AUS 1st T-20 : भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उसने अभी तक 3 मैच की वनडे सीरीज खेल चुकी हैं जिसमें टीम इंडिया को 1-2 से सीरीज हार गई थी। अब उसे पांच मैच की T-20 श्रंखला खेलनी हैं जिसका पहला मैच आज खेला जा रहा हैं। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि भारतीय टीम दुनिया की नम्बर वन टीम हैं। दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T-20 में वर्ल्डकप 2024 के बाद पहली बार आमने सामने हैं। वर्ल्डकप में भी ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। मौजूदा वर्ल्डकप चैंपियन भारत बिना कोई मैच हारे Asia Cup का खिताब जीता हैं। इस सीरीज के साथ ही दोनों टीमें T-20 वर्ल्डकप 2026 के लिए तैयारी शुरू करेंगी।
सूर्या की कप्तानी शानदार लेकिन फार्म निराशाजनक
IND vs AUS 1st T-20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत होने वाली हैं। इसके पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव की फार्म को लेकर चिंता का विषय है। सूर्य कुमार यादव ने वर्ष 2025 में 10 पारियों में 11 रन के औसत से 100 रन भी नहीं बना पाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रन रेट 105 से भी कम रहा हैं। उनके बल्ले से आखिरी अर्धशतक पिछले वर्ष आया था। भारत के कोच गौतम गंभीर ने सूर्य कुमार यादव की फार्म को लेकर चिंताओं को खारिज किया हैं , लेकिन सूर्य कुमार यादव को फार्म में जल्द ही लौटना होगा।
सूर्य कुमार यादव का कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड शानदार रहा हैं। सूर्या की कप्तानी में भारत ने अभी तक 29 मैच खेले है जिसमें भारत को 23 मैच में जीत मिली है। बात की जाए पिछले 10 मैच की तो उसमें भारत ने 8 मैच में जीता हैं एक मुकाबले में हार मिली है और एक मैच टाई रहा हैं।
दोनों टीमों के मध्य देखने को मिलेगी कड़ी टक्कर
IND vs AUS 1st T-20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दोनों टीमों के मध्य कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारत की टीम लगभग उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतरेगा जिसमें उसने एशिया कप का खिताब जीता था। भारत के पास मजबूत टीम है इस बात का पता इससे चलता है कि वह वर्ल्डकप और एशिया कप चैंपियन हैं। भारतीय टीम के लिए चुनौती आसान नहीं रहेंगी क्योंकि सामने कंगारुओं की टीम भी फार्म में हैं उसने पिछले 10 मैच में 8 मैच में जीत मिली है सिर्फ एक मैच हारा है।
गिल और अभिषेक करेंगे पारी की शुरुआत
IND vs AUS 1st T-20 : भारतीय टीम की शुरुआत की जिम्मेदारी एक बार फिर गिल और अभिषेक के कंधों पर होगी। एशिया कप में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उसी तरह की फॉर्म की उम्मीद हैं। ऑस्ट्रेलिया की पिच पर अभिषेक शर्मा के सामने चुनौती होगी ऐसे में कप्तान सूर्या का योगदान काफी महत्वपूर्ण होगा। वही चौथे नम्बर पर तिलक वर्मा खेलेंगे जिन्होंने एशिया कप के फाइनल में साहसिक पारी खेल कर टीम इंडिया को खिताब जिताया था। हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में शिवम दुबे का योगदान बल्ले और गेंद दोनों से जिम्मेदारी होगी। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल के ऊपर जिम्मा होगा।
आइए जानते हैं IND vs AUS 1st T-20 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
• भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला t-20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1st T-20 आज यानी बुधवार 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।
• भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1st T-20 मैच कहा खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T-20 कैनबरा के मनुका ओवल मैदान में खेला जाएगा।
• भारत – ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T-20 किस समय चालू होगा?
भारत – ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला t-20 दोपहर 1: 45 से शुरू होगा।
• भारत और ऑस्ट्रेलिया का पहला T-20 का लाइव स्ट्रीमिंग कहा देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले t-20 का लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर अलग – अलग भाषाओं में देख सकते हैं।
• भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले t-20 मैच को मुफ्त में कैसे देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले t-20 को मुफ्त में डी डी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवन, सीन एबॉट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।