India women vs Australia women : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज महिला वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी।दूसरी ओर, भारत को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 अंक के साथ ग्रुप स्टेज में शीर्ष पर खत्म किया जबकि मेजबान भारत चौथे स्थान पर रहा। दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।
India women vs Australia women सेमीफाइनल
India women vs Australia women : महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में आज यानी गुरुवार 30 अक्टूबर को भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। एलिसा हीली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। वह लीग स्टेज में अजेय रही। वह महिला वनडे वर्ल्ड कप में 15 मैच से अजेय है। दूसरी ओर परिस्थितियां अनुकूल होने के बावजूद मेजबान भारतीय टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उसे ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के अलावा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने हराया। वह चौथे पायदान पर रही।

भारत को सेमीफाइनल से पहले को बड़ा झटका तब लगा जब प्रतीका रावल, बांग्लादेश के खिलाफ एक डेड रबर लीग मैच में लगी चोट की वजह से बाहर हो गईं। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। उनकी जगह शैफाली वर्मा को टीम में लिया गया है। उम्मीद है कि वह स्मृति मंधाना के साथ अच्छी शुरुआत देंगी और रावल की कमी नहीं खलने देंगी। ऋचा घोष की वापसी से भारत को मजबूती मिल सकती है, जिन्होंने बुधवार को ट्रेनिंग नहीं की, लेकिन मंगलवार को कीपिंग और बैटिंग ड्रिल्स कीं। आज जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सीधा फाइनल में उसका मुकाबला पहले सेमीफाइनल को जीतकर आ रही साउथ अफ्रीका के साथ 2 नवंबर को खेला जाएगा।
स्टार स्पोर्ट्स पर होगा मैच का लाइव प्रसारण
India women vs Australia women : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। बस क्रिकेट फैंस को इसके लिए अपने फोन में जियो हॉट स्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर वह आराम से सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण फैंस फ्री में देख सकते हैं।
महिला वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच हुए दो सेमीफाइनल
India women vs Australia women : महिला वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए हैं, जिसमें से एक बार भारत और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। पिछली बार साल 2017 का सेमीफाइनल इन दोनों टीमों के बीच हुआ था, तब भारत ने हरमनप्रीत कौर के तूफानी शतक की बदौलत टारगेट आसानी से अपने नाम कर लिया।
वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
India women vs Australia women : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 60 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 49 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है। वहीं सिर्फ 11 में भारतीय टीम जीतने में सफल रही है। ऐसे में वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने के लिए भारतीय टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
India women vs Australia women skwad
भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेट कीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली(कप्तान), सोफी मोलिनक्स