WPL Auction 2026 : कौन सी खिलाड़ी की नीलामी में चमकी किस्मत? जाने एक क्लिक में,

WPL Auction 2026 : वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी कल यानी 27 नवंबर को हुई। इस नीलामी में कई महिला खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और कई खिलाड़ियों को किसी टीम ने भी इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। यह नीलामी WPL 2026 का मेगा ऑक्शन था। इस नीलामी में 67 खिलाड़ियों पर बोली लगी तथा कुल 40.8 करोड़ रुपए सभी टीमों ने खर्च किए इस मेगा ऑक्शन में 23 विदेशी खिलाड़ी और 44 भारतीय खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस नीलामी में प्रत्येक टीम को अपने शेष खिलाड़ियों को लेकर टीम पूरा करना था। आपको हम बताते चले कि WPL में कुल पांच टीम हिस्सा लेती हैं जो इस प्रकार हैं –

  1. मुम्बई इंडियंस
  2. रॉयल चैलेंजर बैंगलोर
  3. गुजरात जइंट्स
  4. यूपी वॉरियर्स
  5. दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस –

WPL Auction 2026 : वूमेंस प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में एक का नाम मुंबई इंडियंस है। इस टीम ने अभी तक 2 बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस टीम ने पहले से ही कप्तान हरमनप्रीत कौर 2.5 करोड़ , नॉट नैट साइवर-ब्रंट (3.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़) में रिटेन किया था।

WPL Auction 2026
WPL T-20

मुम्बई इंडियंस ने आज मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी खरीद न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर के रुप में किया जिसके लिए टीम को 3 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। इसके साथ ही टीम ने शबनम इस्माइल, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, जी कमलिनी, रहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इसाक, मिली इलिंगवर्थ को भी अपने टीम में शामिल कर लिया।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर –

WPL Auction 2026 : WPL की दूसरी सबसे सफल टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर है इस टीम ने भी एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इस टीम ने स्मृति मंधाना 3.5 करोड़, ऋचा घोष 2.75 करोड़, एलिस पेरी 2 करोड़ और श्रेयंका पाटिल 60 लाख पर रिटेन किया था।

WPL Auction 2026
WPL T-20

आज के मेगा ऑक्शन में सबसे पहले जॉर्जिया वॉल, नंदिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, लिंसे स्मिथ, प्रेमा रावत, गौतमी नाइक, प्रत्यूषा कुमार को टीम में शामिल किया।

गुजरात जॉइंट्स –

WPL Auction 2026
WPL T-20

WPL Auction 2026 : गुजरात जॉइंट्स की टीम ने एश्ले गार्डनर 3.5 करोड़ , बेथ मूनी 2 करोड़ को रिटेन कर लिया था। इसके बाद जब आज के मेगा ऑक्शन में आई तो शुरुआत में में ही न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर सोफी डिवाइन पर 2 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया इसके साथ ही रेणुका सिंह, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, तनुजा कंवर, कश्वी गौतम, भारती फूलमाली, किम गर्थ, तीतास साधु , डेनियल हॉज , राजेश्वरी गायकवाड़ और यास्तिका भाटिया को टीम में शामिल किया।

यूपी वॉरियर्स –

WPL Auction 2026 : यूपी वॉरियर्स की टीम ने सिर्फ एक प्लेयर को रिटेन किया था वह थी श्वेता सेहरावत जिसे 50 लाख रुपए में रिटर्न किया। इस मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई वह थी दीप्ति शर्मा जिसे RTM के तहत अपने नाम किया जिसमें उनको 3.2 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। इसके साथ ही सोफी इलेक्स्टोन को भी RTM के तहत 85 लाख में वापस बुलाया।

WPL Auction 2026
WPL T-20

इसके साथ ही यूपी वॉरियर्स ने आशा शोभना, क्लो ट्रॉयन, डिएंड्रा डॉटिन, जी. त्रिशा, हरलीन दियोल, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फीबी लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सुमन मीणा, तारा नॉरिस को अपने टीम में लिया।

दिल्ली कैपिटल्स –

WPL Auction 2026 : दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले से ही 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था जिसमें शैफाली वर्मा, मारिजन कैप, अनाबेल सदरलैंड और जेमिमा रोड्रिग्स इन सभी खिलाड़ियों को 2.2 करोड़ दिए तथा निकी प्रसाद को 50 लाख में रिटेन किया।

WPL Auction 2026
WPL T-20

इसके साथ ही लूसी हैमिल्टन, चिनेल हेनरी, ममता मडिवाला, स्नेह राणा, दिया यादव, श्री चरणी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, एल. वोल्वार्ड्ट, नंदिनी शर्मा, लिजेल ली को टीम में शामिल किया।

Leave a Comment