

भारत में क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। जब-जब बड़ी टूर्नामेंट्स की बात होती है, क्रिकेट प्रेमियों का जोश और उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। एशिया कप 2025 भी ऐसा ही मौका है, जिसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।
आपको बताते चले कि एशिया कप कि शुरुआत 9 सितम्बर से यूएई के शारजाह और दुबई क्रिकेट स्टेडियम मे खेला जाएगा जिसका फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को होगा।
भारतीय टीम (15 सदस्यीय स्क्वाड) – एशिया कप 2025
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
- शुभमन गिल (उप-कप्तान )
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- जितेश शर्मा ( विकेटकीपर)
- अभिषेक शर्मा
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पंड्या
- शिवम दूबे
- रिंकू सिंह
- अक्षर पटेल
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
- हर्षित राणा
- कुलदीप यादव
- वरुण चक्रवर्ती
कप्तानी और नेतृत्व
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
सूर्या को T20 फॉर्मेट का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और शॉट्स का 360 डिग्री एप्रोच उन्हें खास बनाता है। कप्तान के रूप में उनकी आक्रामक सोच टीम को फायदा पहुंचा सकती है। वे T-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी माने जाते है।
शुबमन गिल (उप-कप्तान)
गिल को बैकअप ओपनर और उप-कप्तान बनाया गया है। उनकी लगातार प्रदर्शन क्षमता और शांत स्वभाव उन्हें टीम का भविष्य का लीडर बना सकती है। उनका हाल का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है।
विकेटकीपिंग विभाग
- संजू सैमसन – मुख्य विकेटकीपर के रूप में चुने गए। उनके पास IPL और इंटरनेशनल मैचों का काफी अनुभव है। उनका पिछली सीरीजों मे बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है वे 5 मैचों मे 3 शतक जड़ चुके है।
- जितेश शर्मा – आक्रामक बल्लेबाज और तेज़ स्कोरिंग करने की क्षमता रखते हैं। बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम को गहराई देंगे।
बल्लेबाजी यूनिट
- अभिषेक शर्मा – बाएं हाथ के आक्रामक ओपनर। IPL में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं और पावरप्ले का फायदा उठाने की क्षमता रखते हैं। वे हाल मे T-20 के नम्बर वन बल्लेबाज है।
- तिलक वर्मा – मिडिल ऑर्डर के स्थिर बल्लेबाज। कठिन परिस्थितियों में टीम को संभालने की काबिलियत रखते हैं।
- रिंकू सिंह – डेथ ओवरों में विस्फोटक हिटिंग करने के लिए मशहूर। किसी भी लक्ष्य का पीछा करने में उपयोगी।
ऑलराउंडर्स की ताकत
- हार्दिक पंड्या – टीम के अनुभवी ऑलराउंडर। बल्ले और गेंद दोनों से योगदान करने की क्षमता।
- शिवम दूबे – लंबे शॉट खेलने में माहिर और पार्ट-टाइम तेज गेंदबाज। हार्दिक का बेहतरीन बैकअप।
- अक्षर पटेल – गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग
- जसप्रीत बुमराह – टीम के सबसे अनुभवी और घातक गेंदबाज। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी भारत की सबसे बड़ी ताकत होगी।
- अर्शदीप सिंह – नए गेंद से स्विंग कराने और डेथ ओवरों में नियंत्रण रखने में माहिर।
- हर्षित राणा – युवा तेज गेंदबाज। IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है।
- कुलदीप यादव – चाइनामैन स्पिनर, मिडिल ओवरों में विकेट लेने में माहिर।
- वरुण चक्रवर्ती – मिस्ट्री स्पिनर, बल्लेबाजों को चकमा देने की क्षमता रखते हैं।
चयन में अहम बिंदु
- शुभमन गिल का बैकअप ओपनर के रूप में चयन – गिल की लगातार फॉर्म और तकनीक ने उन्हें पहली पसंद बनाया।
- ऑलराउंडर्स की मजबूती – टीम में हार्दिक, शिवम दूबे और अक्षर पटेल जैसे विकल्प मौजूद हैं, जो संतुलन लाते हैं।
- युवा और अनुभव का मिश्रण – टीम में बुमराह जैसे अनुभवी और हर्षित राणा जैसे नए खिलाड़ियों का मेल है।
भारतीय टीम की ताकत और कमजोरिया
ताकत
- बल्लेबाजी में गहराई – पावर हिटर और एंकर दोनों मौजूद।
- गेंदबाजी में विविधता – तेज और स्पिन का बेहतरीन संयोजन।
- ऑलराउंडर्स की अच्छी संख्या।
- कप्तान सूर्यकुमार यादव की आक्रामक रणनीति।
कमजोरियाँ
- ओपनिंग स्लॉट पर अस्थिरता (जयसवाल की अनुपस्थिति चर्चा का विषय)।
- चोटिल खिलाड़ियों (हार्दिक पंड्या) पर निर्भरता।
- युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दबाव।
भारत की जीत की संभावनाएं
भारतीय टीम कागज़ पर बेहद मजबूत दिख रही है। बल्लेबाजी में गहराई, गेंदबाजी में विविधता और ऑलराउंडर्स की मौजूदगी टीम को संतुलित बनाती है। हालांकि, टूर्नामेंट में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमें कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं।
फिर भी, भारतीय टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है।