India vs South Africa 3rd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैच के वनडे सीरीज का कल यानी 6 दिसंबर को निर्णायक मुकाबला खेला जाना हैं। सीरीज पहले से ही 1- 1 से बराबर हैं। जब कल दोनों टीम मैदान में उतरेगी तो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस न्यूज ब्लॉग में हम आगे जानेंगे कि मैच कब और कहा खेला जाएगा और क्या हो सकती हैं दोनों टीम की प्लेइंग 11 ।

India vs South Africa 3rd ODI :
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को सीरीज का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रोमांचक होगा क्योंकि सीरीज पहले से ही दोनों टीम ने 1-1 मुकाबला जीत चुकी हैं। दोनों टीम के बीच पहला मैच बेहद ही रोमांचक रहा था जिसमें भारत ने पहले खेलते हुए 350 रन का विशाल लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा जिसको दक्षिण अफ्रीका ने शुरूयाती झटकों से उबर कर लक्ष्य के नजदीक पहुंच कर रोमांचक मैच में 17 रन से हार गई। जिससे भारत को 1-0 से बढ़त बना ली।
भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी बहुत हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला जिसमें भारतीय टीम ने 359 रन का विशाल लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा जिसको दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 362 रन 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया इस तरह अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जब सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा तो दोनों टीम चाहेगी कि इस मैच को जीत कर सीरीज अपने नाम करे जिससे यह मैच बेहद ही रोमांचक होगा।
फार्म में हैं टीम इंडिया
India vs South Africa 3rd ODI : दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल रही टीम इंडिया की वनडे टीम फार्म में चल रही हैं। सीरीज में विराट कोहली ने 2 मैच में 2 शतक की मदद से 237 रन बनाकर दोनों टीम में टॉप स्कोरर हैं। इसके साथ इस सीरीज में बनाए गए नए कप्तान केएल राहुल ने भी 2 शानदार अर्धशतक के बदौलत 126 रन बनाए हैं। भारत के अनुभवी ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था। इसके साथ भारत के गेंदबाजों की बात की जाए तो स्पिनर कुलदीप यादव ने 2 मैच में 5 विकेट निकाल चुके हैं और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 4 विकेट ले चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीका टीम भी है लय में
India vs South Africa 3rd ODI : दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भारतीय टीम को जबरजस्त टक्कर दे रही हैं। पहले मैच में लक्ष्य के नजदीक पहुंच कर टीम को हार झेलनी पड़ी थी जिसमें मार्को यनसन ने विस्फोटक पारी खेली थी और ब्रीकजे ने शानदार अर्धशतक लगाया था। फिर दूसरे मैच में विशाल लक्ष्य को एडन मारक्रम के शानदार शतक और डिवाल्ड ब्रेविस के विस्फोटक अर्धशतक के दम पर टीम ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। ब्रीकजे ने 2 मैच में 140 रन बनाए हैं और मार्को यनसन ने 4 विकेट ले चुके हैं।
भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा रहा हैं भारी
India vs South Africa 3rd ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे में अभी तक 96 मैच खेले जा चुके हैं जिसमे भारत ने 41 मैच जीते हैं वही दक्षिण अफ्रीका 52 मैच अपने नाम किए हैं। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का 3rd ODI मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का 3rd ODI मैच कल यानी शनिवार 6 दिसंबर को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd ODI मैच कहा खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd ODI मैच ACA – VDCA विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd ODI मैच कितने समय से चालू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd ODI मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
दोनों टीम की प्लेइंग 11
भारत – रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश रेड्डी / प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका – क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, तेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, ओटनाइल बार्टमैन , डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, ओटनाइल बार्टमैन और लुंगी एनगिडी