AFG vs BAN : 3rd वन डे मैच में बांग्लादेश को हराकर क्लीन स्वीप करने उतरेगी अफगानिस्तान

AFG vs BAN : आज यानी 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा यानी टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान आधे घंटे पूर्व मैदान में आयेंगे। यह मैच शेख जायद स्टेडियम आबुधाबी मैदान में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने पहले ही 2 – 0 से अजेय बढ़त बना ली हैं।

अफगानिस्तान पहले ही कर चुकी हैं सीरीज अपने नाम

AFG vs BAN : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज खेली जा रही हैं। जिसके पहले 2 मैच अफगानिस्तान अपने नाम कर चुकी हैं। सीरीज में 2 – 0 अजेय बढ़त बना ली हैं। सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया था वही दूसरा मैच अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 81 रन से हराया था। आज सीरीज का तीसरा मैच अनौपचारिक रूप से खेला जाएगा।

फार्म में हैं अफगानिस्तान

AFG vs BAN : इस सीरीज में अफगानिस्तान कुछ अलग ही अंदाज में खेल रही हैं। इसके पहले 3 मैच की T-20 श्रृंखला में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप किया था। अफगानिस्तान यदि सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत लेती हैं तो वह मिली पिछली सीरीज के हार का बदला ले लेगी। राशिद खान की अगुआई में अफगानिस्तान इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं।

टीम के बैटिंग की बात की जाए तो रहमतुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। इब्राहिम जादरान ने पिछले मैच में 95 रन बनाकर आउट हो गए थे सिर्फ 5 रन से अपने शतक से चूक गए थे। वही पहले मैच में रहमनुल्लाह गुरबाज और रहमत शाह ने शानदार अर्धशतक लगाए थे।

वही गेंदबाजी में राशिद खान ने 8 विकेट लिए हैं जो इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अल्लाह गज़नफर और अजमतउल्लाह उमरजई ने शानदार गेंदबाजी की है। अजमतउल्लाह उमरजई ने दोनों मैच में 3 -3 विकेट लिए हैं।

बांग्लादेश करना चाहेगी वापसी

AFG vs BAN : बांग्लादेश इस सीरीज के लगातार 2 वनडे मैच हारकर सीरीज हार चुकी हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में निराश किया हैं बांग्लादेश की तरफ से मेंहदी हसन मिराज और टी हॉर्डी ने अच्छी पारी खेली है लेकिन अपने टीम को मैच नहीं जीता पाए। बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत दिलानी होगी तभी बांग्लादेश बड़ा स्कोर बना पाएगी।

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है जिसमें तंजीद हसन शाकिब ने दोनों मैच में 5 विकेट निकाले हैं जिसमें पहले में 3 विकेट और दूसरे में 2 विकेट लिए हैं। मेहंदी हसन मिराज ने भी दोनों मैच में 6 विकेट लिए हैं दोनों मुकाबले में 3 – 3 विकेट लिए हैं।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश का संभावित 11

Afghanistan XI: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, बशीर अहमद।

Bangladesh XI: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हिरदॉय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), जेकर अली, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तनवीर इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

Leave a Comment