asia cup live streaming : जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर नही देख पाएंगे मैच, यहां देखे फ्री में भारत vs…..

Asia Cup live streaming

Asia Cup live streaming: एशिया कप का आज 6 वा दिन हैं जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में खेला जाना है। यह महामुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं। दोनों टीमें अपना पहला मुकाबला खेल चुकी हैं जिसमें भारत ने मेजबान यूएई को 9 विकेट से हराया वही पाकिस्तान टीम ने ओमान को 93 रनों से शिकस्त दी थी।

India vs Pakistan live streaming: एशिया कप 2025 का 6 वा दिन है जिसमे भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला आज रविवार यानी 14 सितम्बर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। India vs Pakistan का महामुकाबला रात 8 बजे से होगा जबकि टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव और सलमान अली आगा को आधा घंटा पूर्व यानी 7:30 होगा। भारत बनाम पाकिस्तान के इस मुकाबले को जीतने वाली टीम को सीधा सुपरफोर में जगह मिलेगी और हारने वाली टीम को मशक्कत करना पड़ेगा।

आज का मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के बाद पहली बार आमने सामने हैं। इस मुकाबले की बहिष्कार की बाते चल रही हैं जिससे फैन्स कंफ्यूज हैं कि भारत बनाम पाकिस्तान का मैच लाइव देख पाएंगे कि नही।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 लाइव कहा देखे?

Asia Cup live streaming: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 क्रिकेट मैच भारत में मोबाइल में सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग

Asia Cup live streaming: भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला यदि फ्री में लाइव देखना है तो आप इस मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मोबाइल फोन पर hd stream Z पर भी आप फ्री में देख सकते हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 के लिए स्क्वॉड –

भारतीय क्रिकेट टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, ख़ुसदिल शाह, मोहम्मद हैरिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मुकीम

Leave a Comment