
Bangladesh vs Afghanistan : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर सुपर फोर का रोमांच और बढ़ा दिया है। ग्रुप बी में अभी तक एक भी टीम सुपर फोर में नहीं पहुंची हैं सुपर फोर में पहुंचने के लिए लास्ट मैच श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के मैच का इंतजार करना होगा। बांग्लादेश ने इस मैच को जीत कर अपनी उम्मीद सुपर फोर में पहुंचने की बचाए रखा है।
बांग्लादेश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
Bangladesh vs Afghanistan : एशिया कप के इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के ओपनर सैफ हसन और तंजीद हसन ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई । पावरप्ले में 6 ओवर में 59 रन बनाए बिना किसी विकेट के नुकसान में जो टीम के लिए मजबूत शुरुआत थी। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला अपने कप्तान का सही साबित किया।
बांग्लादेश का पहला विकेट सातवें ओवर में गिरा जब रिशाद हुसैन ने सैफ हसन को 30 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। दुसरा विकेट गिरने में ज्यादा समय नही लगा बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास को नूर अहमद ने एलबीडब्ल्यू कर अफगानिस्तान को जोरदार झटका दिया।
तंजीद हसन का अर्धशतक
Bangladesh vs Afghanistan : बांग्लादेश की टीम से ओपनिंग करने आए तंजीद हसन ने अपनी टीम को शानदार शुरूआत दी। उन्होंने 31 गेंद पर 52 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और 3 छक्के लगाए फिर अपना विकेट नूर अहमद को देकर चलता बने। टी हॉर्डी ने 26 रन और समीम हुसैन 11 रन बनाए जो टीम को ज्यादा योगदान नही दे पाए। नुरुल हसन और जकर अली ने 12- 12 की नाबाद पारी खेली। इस तरह बांग्लादेश ने 20 ओवर में 154/5 रन बना सकी।
अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान राशिद खान और नूर अहमद ने 2-2 विकेट मिला तथा अजमतुल्लाह उमरजाई को 1 विकेट मिला।
शुरूआती झटकों से नही उभर पाई अफगानिस्तान

Bangladesh vs Afghanistan : बांग्लादेश के द्वारा दिए गए 155 रन का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को पहले ओवर से ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी हो गया। अफगानिस्तान की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाज सादिकुल्लाह अटल को नसुम अहमद ने पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर चलता कर बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई। नसुम अहमद ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान को भी 5 रन के स्कोर पर चलता कर अफगानिस्तान का स्कोर 18/2 कर दिया। जैसे तैसे अफगानिस्तान ने पावरप्ले के 6 ओवर में 27 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना पाई।
अफगानिस्तान टीम के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा रहमानुल्लाह गुरबाज और गुलबदीन नाइब ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन रिशाद हुसैन ने गुलबदीन नाइब को चलता कर इस साझेदारी को भी समाप्त किया। एक छोर से रहमनुल्लाह गुरबाज ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन रिशाद हुसैन ने उन्हें भी 35 रन के स्कोर पर चलता कर अफगानिस्तान का स्कोर 62 रन पर 4 विकेट कर दिया।
लगातार विकेट गिरने से अफगानिस्तान की पारी नही संभल पाई मोहम्मद नबी 15 रन और करीम जन्नत को 6 रन ही बना सके। उमरजई और राशिद खान ने कुछ तेज पारी खेल कर टीम की उम्मीद को जगाए रखा। उमरजई ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए वही राशिद खान ने 11 गेंद पर 20 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लास्ट ओवर में नूर अहमद ने भी अपना हाथ खोला और 2 छक्के जड़े लेकिन उस समय बहुत लेट हो चुकी थी टीम हार के मंजिल पर खड़ी थी। अफगानिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार यह मुकाबला 8 रन से हार गई।
बांग्लादेश की बेहतरीन गेंदबाजी
Bangladesh vs Afghanistan : बांग्लादेश की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया। मुस्तफिजुर रहमान को तीन विकेट मिले। नसुम अहमद , रिशाद हुसैन और तस्कीन अहमद को 2-2 विकेट लिए।