England vs South Africa: रोमांचक मैच में जीता दक्षिण अफ्रीका

England vs South Africa: तीन मैच की वन डे श्रृंखला इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही हैं। जिसकी मेजबानी इंग्लैंड कर रहा हैं। इस श्रृंखला का दूसरा मैच हुआ जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में 5 रन से हरा दिया और सीरीज अपने नाम कर ली। इस सीरीज का पहला मैच भी दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। इस तरह दक्षिण अफ्रीका 3 मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए हैं।जिसका औपचारिक मैच 7 सितंबर को खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका की शानदार बैटिंग

England vs South Africa: पहला मुकाबला हार कर आ रही इंग्लैंड इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करने के लिए उतरी थी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बैटिंग करने आए एडन मारक्रम और रियान रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरूआत दी शुरुआती पावरप्ले 10 ओवर में 51 रन जोड़ दिए और पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर डाली। रियान रिकल्टन 35 रन के निजी स्कोर पर जाेफ्रा आर्चर ने चलता कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बैटिंग करने आए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ज्यादा कमाल नहीं कर पाए 4 रन के निजी स्कोर पर आदिल राशिद ने चलता कर इंग्लैंड को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद एडन मारक्रम भी चलते बने।

इसके बाद टीस्टन स्टाब्स और मैथ्यू ब्रीकजे ने दक्षिण अफ्रीका को संभाला और चौथे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को 240 रन के पार पहुंचाया। मैथ्यू ब्रीकजे ने 85 रन बनाए और ट्रिस्टन स्टेब्स ने 58 रन की पारी खेली।

लास्ट में डिवाल्ड व्रेबिस ने विस्फोटक पारी खेली उसने 20 गेंदों पर 42 रन बनाए इस पारी में उसने 3 चौके और 3 छक्के जड़े और कार्विन बोस्च ने भी 29 गेंद पर 32 रन बनाए। इस तरह दक्षिण अफ्रीका टीम ने 50 ओवर में 330 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखा।

इंग्लैंड की गेंदबाजी नहीं रही असरदार

England vs South Africa: इंग्लैंड की गेंदबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। जोफ्रा आर्चर जरूर असरदार रहे उन्होंने 10 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए और राशिद खान ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। बाकी गेंदबाज ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर सके। यही कारण रहा इंग्लैंड के सामने विशाल लक्ष्य रखा।

शुरुआती झटकों से नहीं उभर पाई इंग्लैंड

England vs South Africa: पारी के शुरुआत में ही इंग्लैंड को जोरदार झटका लगा पारी की पहली ही गेंद पर जेमी स्मिथ गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद बेन डकेट ने 33 गेंद पर 14 रन की धीमी पारी खेली।

रूट और बेथेल ने जड़ा अर्धशतक

England vs South Africa: तीसरे विकेट के लिए जो रूट और जेकब बेथेल ने पारी को संभाला इंग्लैंड को 143 रन तक पहुंचाया। जो रूट ने 72 गेंद पर 61 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके जड़े और जेकब बेथेल ने 40 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली जिसमें 5 चौके तथा 3 छक्के जड़े।

इसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान हैरी ब्रुक ने 33 रन बनाए इसके बाद बैटिंग करने आए अनुभवी बल्लेबाज जोश बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया और 51 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। इंग्लैंड को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया। लगातार विकेट से नहीं उभर पाई इंग्लैंड लक्ष्य से दूर जाती दिख रही थी।

लास्ट में जाेफ्रा आर्चर ने जरुर संघर्ष किया उन्होंने 14 गेंद पर तेजतर्रार 27 रन की पारी खेली जिसमें 2 चौके और 2 छक्के जड़े लेकिन यह पारी भी इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सकी।

नंद्रे बर्गर ने 3 विकेट और केशव महाराज ने 2 विकेट लिए। बाकी कार्विन बोस्च, लुंगी एंगिडी और मुत्थुस्वामी ने 1-1 विकेट लिया।

Leave a Comment