IND vs AUS 3rd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अन्तिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच कंगारू टीम पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं। यहां हम आपको बताएंगे , कि यह मैच कब और कहा खेला जाएगा।
IND vs AUS 3rd ODI : भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे मैच सीरीज खेल रही हैं जिसके पहले 2 मैच ऑस्ट्रेलिया अपने नामकर सीरीज में 2 – 0 से बढ़त बना ली हैं। भारतीय टीम का कंगारुओं के खिलाफ लिमिटेड ओवर की शुरुआत बेहद ही खराब रही। इस सीरीज का तीसरा और अन्तिम मैच कल यानी 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम अन्तिम मैच जीतकर सीरीज में सम्मान बचाना चाहेगी। दोनों टीम जब सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी तो ऐसे में आइए जानते हैं कि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्या हैं भारतीय टीम का वनडे मैच में रिकॉर्ड रहा हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी में हेड टू हेड
IND vs AUS 3rd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में हेड टू हेड की बात की जाए तो यहां भारत का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा हैं। इस स्टेडियम में अभी तक दोनों टीमें 19 बार आमने सामने हुई हैं जिसमें 16 बार कंगारुओं ने बाजी मारी हैं वही सिर्फ 2 मैच भारतीय टीम जीत सकी हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा हैं। इस ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं जिसमें टीम इंडिया के लिए इस मैच को जीत पाना इतना आसान नहीं होगा।
इस सीरीज के पहले दोनों मैच गवा चुकी हैं टीम इंडिया
IND vs AUS 3rd ODI : भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले दोनों मैच की बात की जाए तो सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम को एकतरफा हार मिली थी। यह मुकाबला पर्थ में खेला गया जिसमें बारिश ने बार – बार खलल डाला जिसके चलते यह मैच 26 ओवर का खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 26 ओवर में 136 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाया जिसके जवाब में कंगारू टीम 21.1 ओवर में 131 रन बनाकर 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। वही दूसरा मैच एडिलेड में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 17 साल बाद इस मैदान में हार झेलनी पड़ी इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 264 रन 9 विकेट के नुकसान पर बनाए जिसमे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम ने 46.2 ओवर में 265 रन बनाकर इस मैच को 2 विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच कब और कहा खेला जाएगा
IND vs AUS 3rd ODI : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और अन्तिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में कल यानी 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान में भारतीय टीम आखिरी बार सन 2016 में जीता था। करीब 8 साल में दोनों टीमों के मध्य कई मैच खेले गए जिसमें टीम इंडिया को एक भी मैच में जीत नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं यह भी बताते चले कि टीम इंडिया को इस मैदान में सिर्फ 3 मैच ही अभी तक जीत सकी हैं जिसमें तीनों मैच के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। अब देखने वाली बात यह होगी क्या इस बार शुभमन गिल की सेना इस मैदान को फतह कर धोनी की बराबरी कर पाएगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया का टीम स्क्वॉड –
भारतीय टीम – शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , अक्षर पटेल , केएल राहुल (विकेटकीपर) , नीतीश कुमार रेड्डी , वाशिंगटन सुंदर / कुलदीप यादव , हर्षित राणा , अर्शदीप सिंह , मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलियाई टीम – मिचेल मार्श (कप्तान) , ट्रेविस हेड , मैथ्यू शॉर्ट , मैट रेनशा / मार्नस लाबुचेन , कूपर कॉनली , एलिस कैरी , मिचेल ओन , एक्सवीर बार्टलेट , मिचेल स्टार्क , जोश हेजलवुड , एडम जाम्पा