IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका T-20 सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जाना हैं। पांच मैच की यह सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही हैं। यह मुकाबला हाई स्कोरिंग होने वाला है इस मुकाबले को भारत जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। आगे हम इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानेंगे कि यह मैच कब, कहा और किस समय चालू होगा –
सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा भारत
IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका T-20 सीरीज का आज तीसरा मैच खेला जाना है। इस मैच को भारत जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगा। सीरीज पहले से ही दोनों टीम 1-1 मैच जीतकर रोमांचक बना दिया हैं। यह मुकाबला सीरीज का अहम माना जा रहा हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका T-20 सीरीज का पहला मैच 9 दिसंबर को खेला गया था जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 175/6 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम एक बार भी मैच में नहीं टिक सकी सिर्फ 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस तरह से भारत ने इस मैच को 101 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लिया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंद पर 59 रन की विस्फोटक पारी खेली साथ ही 1 विकेट भी लिया जिससे इनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
सीरीज का दूसरा मैच 11 दिसंबर को खेला गया जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 213/4 रन बनाए जिसके जवाब में भारत 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गई इस तरह भारत इस मैच को 51 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में अफ्रीका की तरफ से डीकॉक ने 90 रन की धुंआधार पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
फार्म ढूंढ रहे है टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान
IND vs SA : भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव की फार्म बहुत निराशाजनक चल रही है जिससे इसका खामियाजा टीम इंडिया को भी उठाना पड़ रहा है जो टीम के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। कप्तान ने पिछले 18 पारियों से अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं जो चाहेगे की बड़ी पारी खेल कर टीम को जीत दिलाए तथा अपनी खोई हुई फार्म को वापस लाए।
टीम में फार्म की समस्या से सिर्फ कप्तान ही नहीं जूझ रहे बल्की टीम के उपकप्तान शुभमन गिल भी फॉर्म को लेकर चिन्ता का विषय हैं। भारत चाहेगा कि शुभमन गिल फार्म में वापसी कर टीम को अच्छी शुरुआत दे। गिल का अन्तिम तीनों मुकाबले में खेलना लगभग तय है। शुभमन गिल टीम के विकेटकीपर बल्लेबाल संजू सैमसन को सीधा रिप्लेस कर टीम में जगह बनाई है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच कब खेला जाएगा?
IND vs SA : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच रविवार, 14 तारीख को खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच कहा खेला जाएगा?
IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसियन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच कितने समय चालू होगा?
IND vs SA : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 3rd T-20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा शुरू होने से आधा घंटा पूर्व टॉस होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/ कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।