India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान , शुभमन गिल बने कप्तान

India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया हैं जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर को वनडे सीरीज से होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया हैं वही टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को 3 वनडे मैच की सीरीज और 5 T-20 मैच की श्रृंखला खेलनी हैं। T-20 टीम की कप्तानी सूर्य कुमार यादव ही करेंगे।

वनडे में नये युग की शुरुआत

India Squad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अक्टूबर – नवंबर में होने वाली 3 मैच की वनडे सीरीज और 5 मैच की T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं। इस सीरीज के लिए वनडे में नये युग की शुरुआत होने जा रही है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बना दिया गया हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में हैं। वही श्रेयस अय्यर को वनडे में उपकप्तान बनाया गया हैं।

वही टीम में के एल राहुल और ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया हैं। नीतीश कुमार रेड्डी को दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह मिली हैं। वनडे सीरीज से रविन्द्र जडेजा को टीम से बाहर कर दिया गया हैं। ऑलराउंडर के तौर में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया हैं। वही तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह , मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह मिली हैं। ओपनर के विकल्प के रूप में यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिली हैं।

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर

India Squad : हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह दोनों ने एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दोनों को टीम में नहीं शामिल किया गया हैं। हार्दिक पांड्या को एशिया कप में इंजरी हुई थी तो इसलिए टीम में जगह नहीं बना पाए।

T-20 टीम की कप्तानी सूर्या ही करेंगे

India Squad : ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान सूर्य कुमार यादव ही रहेंगे। वही टीम की उपकप्तान की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली हैं। विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और जीतेश शर्मा को शामिल किया गया। वही टीम में ऑलराउंडर के रूप में नीतेश कुमार रेड्डी , शिवम दुबे और अक्षर पटेल को शामिल किया गया। तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया हैं।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा –

वनडे सीरीज –

• पहला वनडे – 19 अक्टूबर पर्थ

• दूसरा वनडे। – 23 अक्टूबर एडिलेड

• तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर सिडनी

T-20 सीरीज

• पहला T-20 – 29 अक्टूबर मेलबर्न

• दूसरा T-20 – 31 अक्टूबर मेलबर्न

• तीसरा T-20 – 2 नवम्बर होबार्ट

• चौथे T-20 – 6 नवम्बर गोल्ड कोस्ट

• पांचवा T-20 – 8 नवम्बर बिसब्रेन

भारत की वनडे टीम:-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत की T20I टीम:-

सूर्य कुमार यादव (C), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (VC), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

Leave a Comment