
India vs Australia : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कल यानी 23 अक्टूबर को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच एडिलेड के मैदान में खेला जाएगा। यहां भी इंडिया टीम के बल्लेबाजों के लिए चुनौती कम नहीं हुई हैं इस मैदान में भी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की जोड़ी का सामना करना पड़ेगा। यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होगा वही टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान पिच पर आधा घंटा पूर्व आयेंगे। सीरीज का पहला मैच हारकर आ रही भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी।
भारतीय टीम पहले मुकाबले में रही बुरी तरह फ्लॉप
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। यह वनडे मैच पूरा 50 ओवर का नहीं हुआ क्योंकि बारिश ने बीच -बीच में खलल डालती रही। ऐसे में भारतीय टीम को पूरे 50 ओवर खेलने को नहीं मिला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 21.1 ओवर में 131 रन 3 विकेट के नुकसान पर बना लिए। मजे की बात यह रही कि यह मुकाबला भले ही वनडे फॉर्मेट का रहा हो लेकिन दोनों टीम से एक भी बल्लेबाज अपना अर्धशतक नहीं लगा पाया। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ी हुई हैं उसकी नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। काफी समय के बाद आ रहे भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का बल्ला नहीं चला न ही कप्तान शुभमन गिल कुछ खास कमाल कर सके। इसलिए भारतीय बल्लेबाजों को इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट पर जमकर अभ्यास किया हैं इस मैच में दोनों बल्लेबाजों से उम्मीद होगी कि रन बनाकर भारत को सीरीज में बराबरी कराए।
भारत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड नहीं है अच्छा
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे मैच के हेड टू हेड की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा हैं। अभी तक खेले गए 55 मैच में 39 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है वही भारतीय टीम को सिर्फ 14 मैच ही जीत सकी हैं 2 मैच बेनतीजा साबित हुए हैं। टीम इंडिया को इस रिकॉर्ड को भूलकर नए कप्तान शुभमन गिल के साथ नई शुरुआत करनी होगी।
प्लेइंग 11 में बदलाव की कितनी संभावना?
India vs Australia : भारत सीरीज के दूसरे मैच में उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरेगी या वॉशिंगटन सुंदर की जगह पर कलई स्पिनर कुलदीप यादव को जगह मिलेगी यह देखना दिलचस्प होगा। एडिलेड का मैदान थोड़ा छोटा है इसलिए भारतीय टीम एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ मैदान में उतर सकता हैं तो किसी फास्ट बॉलर को आराम दिया जा सकता हैं।
एडम जाम्पा और एलिस कैरी की वापसी
India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया टीम में एडम जाम्पा की बच्चे के जन्म के बाद वापसी हो गई हैं टीम ने मैट कुहनेमैन को रिलीज कर दिया जो पिछले मुकाबले में जीत के हीरो रहे थे। एडम जाम्पा का टीम के प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है वही इस मुकाबले के लिए एलिस कैरी को भी टीम में शामिल किया गया हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
भारत की प्लेइंग 11 – शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा , विराट कोहली , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल (विकेटकीपर) , अक्षर पटेल , नीतेश कुमार रेड्डी , वॉशिंगटन सुंदर / कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज , अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 – मिचेल मार्श (कप्तान) , ट्रेविस हेड , जोश फिलिप / जोश इंग्लिश (विकेटकीपर ) , मैथ्यू शॉर्ट / मार्नश लाबुशेन , मैट रेनशा , मिचेल ओन , कूपर कॉनली , मिचेल स्टार्क , जोश हेजलवुड , नाथन एलिस , एडम जाम्पा