
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया T-20 सीरीज के 3 मैच अभी तक खेले जा चुके हैं। जिसमें पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया और तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को लम्बे लक्ष्य में सुंदर की शानदार पारी के बदौलत 5 विकेट से जीत दर्ज की। जिससे 5 मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर सीरीज को और रोमांचक बना दिया है। हम आगे जानेंगे कि कब और कहा खेला जाएगा।
दोनों टीम ने जीता है एक एक मैच
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच की T-20 श्रृंखला चल रही हैं। जिसमें अभी तक 3 मैच हो चुके हैं। सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर को हुई थी जिसमे बारिश ने ऐसा खलल डाला कि भारत 9.4 ओवर में 97/1 मजबूत स्थिति में था। फिर शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ली जिससे मैच का परिणाम नहीं निकल सका और मैच रद्द हो गया। दूसरा मैच 31 अक्टूबर को खेला गया यह मुकाबला लो स्कोरिंग रहा जिसमें भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 125 रन 18.4 ओवर में ऑल आउट हो गई जिसको कंगारू टीम ने आसानी से चेज कर मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। जिससे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। फिर श्रृंखला का तीसरा मैच 2 नवंबर को खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 186 / 6 रन बनाए जिसको भारत ने 18.3 ओवर में 188 रन बनाकर मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। जिससे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज और रोमांचक हो चुकी हैं।
चौथे मैच कसे पहले दोनों टीम में बदलाव
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के चौथे मैच को जो भी टीम अपने नाम करेगी उस टीम की सीरीज जीतने की संभावना बढ़ जाएगी क्योंकि जो भी टीम चौथा मैच जीतती है उसका सीरीज हारना खत्म हो जाएगा। इसलिए अगला मैच काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा हैं। हालांकि अगले मैच से पहले दोनों टीम में कुछ बदलाव किए हैं। भारतीय टीम से कुलदीप यादव को वापस अपने देश बुला लिया गया हैं। वही ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले महीने इंग्लैंड से एशेज सीरीज खेलनी हैं जिसके कारण ट्रेविस हेड को ज्यादा वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आगे के मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीन एबॉट को भी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं इनकी जगह पर बेन डवारसुईस को टीम में शामिल कर लिया गया हैं।
दोनों टीम है दमदार
India vs Australia : भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खिलाड़ियों की बात करें तो दोनों टीम के पास शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। भारत की तरफ से बैटिंग में कप्तान सूर्य कुमार यादव, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी हैं वही दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास कप्तान मिचेल मार्श, मैथ्यू शॉर्ट और मिचेल ओन जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वही बॉलिंग की बात की जाए तो टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवती जैसे टॉप क्लास बॉलर हैं। वही ऑस्ट्रेलिया के पास जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और एक्सवीर बार्टलेट जैसे गेंदबाज हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य चौथा T-20 कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T-20 मैच 6 नवम्बर गुरुवार के दिन खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला किस समय पर चालू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच 6 नवम्बर को दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। वही टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान आधा घंटा पूर्व मैदान में आयेंगे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T-20 कहा खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T-20 मैच कैरारा ओवल के क्वींसलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
भारत – अभिषेक शर्मा , शुभमन गिल , सूर्य कुमार यादव (कप्तान) , तिलक वर्मा , अक्षर पटेल , जितेश शर्मा (विकेटकीपर) , शिवम दुबे , वाशिंगटन सुंदर , वरुण चक्रवती , अर्शदीप सिंह , जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया – मिचेल मार्श (कप्तान) , जोश फिलिप , मैथ्यू शॉर्ट , जोश इंग्लिश (विकेटकीपर) , टिम डेविड , मार्कस स्टोनिश , मिचेल ओन , एक्सवीर बार्टलेट , जोश हेजलवुड , नाथन एलिस , मैथ्यू कुन्हेमन