India vs Australia 2nd T-20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य खेली जा रही 5 मैचों की टी- 20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी शुक्रवार 31 अक्टूबर को खेला जाना हैं। यह मुकाबला मेलबर्न इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था।
India vs Australia 2nd T-20 –
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा T-20 मुकाबला खेला जाना हैं। यह मैच एमसीजी में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:45 मिनट से शुरू होगा। इसके आधा घंटा पूर्व दोनों टीमों के कप्तान टॉस के मैदान में आयेंगे। पिछला मुकाबला कैनबरा का बारिश के चलते रद्द हो गया था। उस मैच में एक पारी भी नहीं हो पाई थी भारत उस मैच में मजबूत स्थिति में था 10 ओवर में 97 रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिया था।
दोनों टीम की कैसी रहेगी प्लेइंग11
India vs Australia 2nd T-20 : भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच में प्लेइंग 11 में शायद बदलाव न देखने को मिले। क्योंकि पिछला मुकाबला बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका था। गिल और अभिषेक शर्मा भारत के लिए ओपनिंग करते दिखेंगे। वही तीसरे नम्बर पर कप्तान सूर्य कुमार यादव खेलेंगे मिडिल ऑर्डर पर तिलक वर्मा और अक्षर पटेल नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग करते दिखेंगे।
किस दिन होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मध्य दूसरा मैच आज यानी 31 अक्टूबर शुक्रवार के दिन खेला जाएगा।
कब होगा टॉस
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टी20 मैच का टॉस दोपहर 1:15 बजे भारतीय समयानुसार होगा।
कहां देखें मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
ऑस्ट्रेलिया टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बेन द्वारशुइस, तनवीर संघा
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा