
India vs Pakistan : एशिया कप की शुरुआत हुए 6 दिन हो गए हैं आज छठा मैच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाना है यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके पहले दोनों टीम अपना पहला मुकाबला खेल चुकी हैं भारत ने यूएई को और पाकिस्तान ने ओमान को पटखनी दी।
India vs Pakistan : सूर्य कुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम 14 सितम्बर को जब चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो इस महामुकाबले की प्रबल दावेदार होगी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से 26 पर्यटक मारे गए थे जब से दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी। जब से सैन्य अभियान और जनता के गुस्से ने इस तरह से हाई प्रोफाइल मैच को बहुत फीका बना दिया है।
किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में जगह कौन होगा बाहर?

India vs Pakistan : सूर्य कुमार यादव के अगुआई में खेल रही भारतीय टीम कागज में तो पाकिस्तान टीम से बहुत मजबूत हैं। भारत के पास T-20 के नम्बर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल के रूप में बेहतरीन ओपनर हैं। वही तीसरे तथा चौथे नम्बर पर क्रमश तिलक वर्मा और कप्तान सूर्य कुमार यादव खेलेंगे।
पांचवें नम्बर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन होगे। छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलेंगे और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर शिवम दुबे होगे। आठवें नम्बर पर मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवती खेलेंगे। इसके बाद कुलदीप यादव तथा इसके बाद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय है।
भारत का प्लेइंग इलेवन –
- सूर्य कुमार यादव (कप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- शुभमन गिल
- तिलक वर्मा
- संजू सैमसन (विकेटकीपर)
- हार्दिक पांड्या
- शिवम दुबे
- अक्षर पटेल/वरुण चक्रवती
- कुलदीप यादव
- जसप्रीत बुमराह
- अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह की हो सकती वापसी?
India vs Pakistan : पिछले मैच में भारत ने 3 स्पिनर के साथ मैदान में उतरी थी लेकिन इस मैच में अर्शदीप की वापसी हो सकती हैं क्योंकि पिछले मैच में जसप्रीत बुमराह अकेले फास्ट बॉलर खेले थे। इस बड़े मुकाबले में अर्शदीप सिंह का खेलना लगभग तय माना जा रहा हैं। दिलचस्प यह होगा कि अर्शदीप सिंह को किसकी जगह पर शामिल किया जाता हैं। कुलदीप यादव ने पिछले मुकाबले में 4 विकेट लिए थे इसलिए इन्हें तो बाहर किया नहीं जा सकता। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवती में से किसी एक को बाहर बैठाया जा सकते हैं।
पाकिस्तान –
India vs Pakistan : पाकिस्तान अपना पिछला मुकाबला ओमान से जीत कर आ रही हैं उस मुकाबले में मोहम्मद हैरिस और पाकिस्तान के गेंदबाजों ने लाज बचाई थी। पाकिस्तान टीम की अगुवाई सलमान अली आगा कर रहे हैं। पाकिस्तान टीम में सैम अय्यूब और फखर जमान को अच्छा खेलना होगा। मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम अच्छे स्पिनर हैं।
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड –
- सलमान अली आगा (कप्तान)
- सैम अय्यूब
- साहिबजादा फरमान
- फखर जमान
- हसन नवाज
- मोहम्मद हैरिस
- मोहम्मद नवाज
- फहीम अशरफ
- शाहीन शाह अफरीदी
- सूफियान मुकीम
- अबरार अहमद
भारत बनाम पाकिस्तान तू20 हेड टू हेड
India vs Pakistan: मुकाबले T- 20 फॉर्मेट में 13 बार खेले गए हैं, जिसमें भारत 9-3 से आगे है। पाकिस्तान की तीन जीत में से एक दुबई में 2022 एशिया कप में आई थी, जो T20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ उनकी आखिरी जीत है।
भारत ने पाकिस्तान को न्यूयॉर्क में 2024 T- 20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था और भारत ने पाकिस्तान को छह रनों से हराया था। बुमराह ने अपना जादुई स्पेल डालकर मैच का रुख पलट दिया, जब पाकिस्तान जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान अब तक कुल 19 बार (ODI और T- 20 दोनों फॉर्मेट में) मुकाबला कर चुके हैं। भारत ने 10 मैच जीते हैं, पाकिस्तान ने छह और तीन मैच रद्द हो गए थे।