India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत कल से , क्या रहेगी भारत की प्लेइंग11 ?

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत कल यानी 14 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। यह सीरीज भारत में खेली जा रही हैं। इस सीरीज में पहले 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज रोमांचक होगी क्योंकि भारत अपनी पिछली सीरीज श्रीलंका को हराकर और इंग्लैंड से सीरीज बराबर कर के आ रहा हैं वही दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत कर आ रही हैं।

India vs South Africa

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत कल से होने जा रही हैं। इस सीरीज में 2 टेस्ट , 3 वनडे मैच और 5 T-20 मैच खेले जाने हैं। इस सीरीज की मेजबानी भारत कर रहा हैं। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच कल यानी 14 नवंबर को खेला जाना हैं। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। ईडन गार्डन स्टेडियम में 6 साल बाद टेस्ट मैच होने जा रहा हैं। जो भी टीम इस टेस्ट सीरीज को जीतेगी उस टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए पहला कदम होगा।

कैसी होगी भारत की प्लेइंग11

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं। वही टीम का उपकप्तानी इस सीरीज में पहली बार ऋषभ पंत को बनाया गया हैं। भारत के लिए टीम की शुरुआत तो पहले से फिक्स है कि युवा यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे। वही चौथे नम्बर पर टीम के कप्तान शुभमन गिल खेलने उतरेंगे। वही पांचवे नम्बर पर टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत खेलेंगे।

तीसरे नम्बर पर कौन होगा?

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए भारत के लिए नम्बर तीन पर कौन खेलने उतरेगा इस पर अभी संशय बरकरार है। पिछली सीरीज में साईं सुदर्शन को मौका मिला था लेकिन वह मौका भुनाने में असफल रहे कोई विशेष योगदान नहीं दे पाए थे जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। वही ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए से खेलते हुए बैक टू बैक 2 शतक लगाकर अपना दावा भी ठोक दिया हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत पहले टेस्ट के लिए साईं सुदर्शन और ध्रुव जुरेल में किसे मौका देता हैं।

चार स्पिनरों के साथ खेलेगा भारत

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत चार स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकता हैं। इनमें तीन तो ऑलराउंडर हैं और एक स्पेशल गेंदबाज हैं। भारत के लिए पहले तीन स्पिनर रविन्द्र जडेजा , अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर होगे। जो नीचे आकर बेहतरीन बल्लेबाजी करना भी जानते हैं। वही चौथे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता हैं। ईडन गार्डन की पिच भी स्पिनरों के लिए मददगार होती हैं जिससे इन चारों स्पिनरों का खेलना लगभग तय माना जा रहा हैं।

संतुलित है दक्षिण अफ्रीका की टीम

India vs South Africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित नजर आ रही हैं। टीम की कप्तानी टेम्बा बवुमा कर रहे हैं। टेम्बा बवुमा चोट से उबर कर आ रहे हैं। वे इंडिया ए के खिलाफ खेलते हुए शानदार अर्धशतक भी लगाया था। इनके टीम के वापसी से टीम बल्लेबाजी में मजबूत हो गई है। वही बॉलिंग में अनुभवी कैगिसो रबाडा के साथ तीन स्पिनर केशव महाराज , साइमन हार्मर और सेनेरन मुथुसोमी हैं जो टीम को बॉलिंग को मजबूत बना रहे हैं।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से खेला जाएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कितने बजे से शुरू होगा ?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस कब होगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पूर्व यानी सुबह 9 बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच को कहा देख सकते हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच को हम स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क पर देख सकते हैं। यदि मैच मोबाइल में देखना है तो जिओ हॉटस्टार में लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा।

Leave a Comment