India vs South Africa Women’s ODI World Cup 2025 : भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला , 25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन

India vs South Africa Women's

India vs South Africa Women’s ODI World Cup 2025 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली हैं वही दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को हराकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब दोनों टीमों का आईसीसी विश्व कप फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी बार विश्व कप का खिताब नहीं जीता हैं। आइए जानते हैं कि महिला वर्ल्ड कप फाइनल कब और कहा खेला जाएगा।

Women’s ODI World Cup Final India women vs South Africa

India vs South Africa Women’s : आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 अब अपने अन्तिम मोड़ पर आ पहुंचा हैं। वूमेंस वनडे विश्व कप 2025 का कल यानी रविवार, 2 नवंबर को खेला जाना हैं। यह मुकाबला नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस फाइनल मुकाबले में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। खास कर भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स से शानदार बल्लेबाजी से भारत को विश्व कप फाइनल जीताना चाहेगी।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए। अफ्रीकी टीम भी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत को लीग मैच में हरा भी चुकी हैं जिससे मनोबल बढ़ा होगा। टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट शानदार फॉर्म में हैं अपने सेमीफाइनल मैच में 169 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी वहीं टीम की ऑलराउंडर मैरिजेंन कैप भी बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।

फाइनल तक का सफर

India vs South Africa Women’s : भारतीय महिला टीम ने आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल India women vs Australia women में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा दिए गए 339 रनों के पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट और 9 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की। कंगारुओं द्वारा दिए गए विशाल लक्ष्य को हासिल करने में युवा जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन के बदौलत लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इन पारियों के बदौलत बदौलत भारत वूमेंस वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गया। इसके पहले भारतीय महिला टीम 2005 और 2017 में फाइनल खेल चुकी हैं।

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इंग्लैंड को बुरी तरह पछाड़कर 125 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। उनकी जीत में प्रमुख योगदान कप्तान लौरा की 169 रनो की शानदार पारी खेली और मरीजेन कैप ने 20 रन देकर 5 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया।

25 साल बाद मिलेगा नया विश्व चैंपियन

India vs South Africa Women’s : महिला वनडे विश्व कप में 25 साल बाद नया विश्व चैंपियन मिलेगा। इसके पहले साल 2000 के विश्व कप में ऐसा हुआ था जब न्यूजीलैंड की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को हराकर एकलौती ऐसी टीम बनी थी जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अलावा वूमेंस वर्ल्ड कप जीता हो। विश्व कप के शुरुआत से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही एशेज सीरीज के जैसे जीतती चली आ रही हैं। इस बार वर्ल्ड क्रिकेट को चौथी चैंपियन टीम मिलने वाली हैं।

कब खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप का फाइनल?

India vs South Africa Women’s : भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप का फाइनल 2 नवंबर , रविवार को खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप का फाइनल?

India vs South Africa Women’s : भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पूर्व यानी 2:30 बजे होगा।

कहा खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल?

India vs South Africa Women’s : भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में खेला जाएगा। यह वही मैदान है जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था।

महिला वर्ल्ड कप फाइनल के लिए भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला का स्क्वॉड

भारत महिला – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, राधा यादव, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, शैफाली वर्मा और अरुंधति रेड्डी।

दक्षिण अफ्रीका महिला – लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, मैरिजेन कप्प, तज़मिन ब्रिट्स, अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे।

Leave a Comment